Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

Haryana Assembly Election 2024: सुबह 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान, शाम छह बजे तक डाले जाएंगे वोट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव है। सुबह सात बजे से मतदान जारी है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में 2,03,54,350 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता है। 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता है। 1,49,142 दिव्यांग मतदाता है, जिसमें से 93,545 पुरुष व 55,591 महिला व 6 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

राज्य में कुल मतदान केंद्रों में सबसे ज्यादा संख्या फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 1650 मतदान केंद्र हैं। जबकि सबसे कम डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 400 केंद्र हैं। इसके बाद पंचकूला में 455 मतदान केंद्र है।

विधानसभा चुनाव के लिए कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) के साथ 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया गया है। चुनाव में 24,719 कंट्रोल यूनिट बनाई गई हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में अर्धसैनिक बल की 225 कंपनियों के अलावा 29 हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान चल रहा है। प्रदेश के 2.03 करोड़ मतदाता 1031 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में 930 पुरुष और 101 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 442 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

जुलाना में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी के साथ धक्का-मुक्की

जींद के अकालगढ़ गांव के बूथ नंबर एक पर कुछ लोगों ने बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। कैप्टन योगेश बैरागी का कुछ लोगों ने विरोध किया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। सूचना मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में बूथ कैप्चरिंग जैसी फिलहाल कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन कैप्टन योगेश बैरागी का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की जरूर की है। योगेश बैरागी को सूचना मिली थी कि कुछ लो यहां बूथ कैप्चरिंग का प्रयास कर रहे थे।

इसके बाद ही वह यहां पहुंचे थे। यहां कुछ मतदाताओं ने कहा कि भाजपा के लोग ही बूथ कैप्चरिंग का प्रयास कर रहे हैं। लोगों को वोट भी डालने नहीं दिया जा रहा है। अपनी मर्जी से भाजपा के लोग वोटिंग करवा रहे हैं। एक युवक ने कहा कि उनके पिता के साथ भी उनको जाने नहीं दिया जा रहा है। यह बुजुर्ग व्यक्ति है। लोगों ने भाजपा पर यहां लोकतंत्र की हत्या करने के भी आरोप लगाए हैं। लोगों ने कैप्टन योगेश बैरागी से कहा कि आप यहां से चले जाओ।

घोड़े पर सवार होकर मतदान के लिए पहुंचे नवीन जिंदल

कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता विद्या मंदिर में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। इस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और कहा कि नियमों का उल्लंघन कर प्रचार किया जा रहा है। विरोध के बाद नवीन जिंदल घोड़े से उतर गए।

दुष्यंत चौटाला और सावित्री जिंदल ने किया मतदान, विनोद भ्याना ने मंदिर में माथा टेका

हिसार और सिरसा में सुबह ही वीआइपी और नेताओं ने मतदान का दायित्व निभा लिया। हिसार में डॉ. कमल गुप्ता ने हिसार विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 91 पर पत्नी व पुत्रवधू के साथ मतदान किया। कुमारी सैलजा ने एनवाईपीएस स्कूल में बने बूथ पर मतदान किया। सावित्री जिंदल ने मॉडल टाउन स्थित बूथ पर मतदान किया। सिरसा में बाल भवन स्थित बूथ पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, उनकी मां नैना चौटाला, पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला ने परिवार के साथ मतदान किया। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, चरखीदादरी और भिवानी में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। कहीं से भी ईवीएम में खराबी या मारपीट की खबर नहीं है।सिरसा में मतदान की गति धीमी है। हिसार और फतेहाबाद में 8.9 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सुबह नाै बजे तक 9.53 फीसदी मतदान

हरियाणा में सुबह नाै बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हो चुका है। जींद में सबसे अधिक 12.71 फीसदी मतदान हुआ है।

87 साल की मां को गोद में उठाकर वोट डलवाने पहुंचा बेटा

नगर पालिका घरौंडा मतदान केंद्र में 87 वर्षीय सुलोचना देवी को उनके बेटे ने अपनी गोद में उठाकर वोट डलवाया।

मनु भाकर ने अपने पैतृक गांव गोरिया में सहपरिवार डाला वोट

03 1

साल्हावास के गांव गोरिया में वोटिंग शुरू होते ही सबसे पहले ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर अपने माता पिता व भाई के साथ पहुंची। अपना पहला वोट डालते हुए मनु भाकर के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। मनु भाकर सुबह साढ़े छह बजे ही अपने पिता रामकिशन भाकर, मां सुमेधा भाकर व भाई के साथ मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने सर्व प्रथम अपने गांव के पैतृक मंदिर में माथा टेका। इसके बाद मंदिर के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 142 में मतदान किया।

मनु भाकर ने बताया कि युवा होने के नाते हम सब का कर्तव्य है कि अपना मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे कामों से ही बड़ा और अच्छा मोड़ ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के लिए सही लीडर को चुने। उन्होंने कहा कि मैंने अपना कर्तव्य निभाया। अब आप भी अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान जिनका मन नहीं कर रहा है वो भी घर से निकले और मतदान जरूर करें। मनु भाकर ने कहा कि अगले महीने से वो ट्रेनिंग शुरू करेंगी। उसके बाद दिसम्बर जनवरी में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेगीं।

कुमारी सैलजा बोलीं- लोगों का इस दिन का इंतजार था

02 1

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने मतदान के बाद कहा कि आज के दिन का हरियाणा के लोग इंतजार कर रहे थे। आज वोटिंग का दिन आया है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की मजबूत सरकार बनाने जा रही है। अशोक तंवर के कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी है। नेताओं का पार्टी में आना-जाना लगा रहता है।

वहीं मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी के सवाल पर सैलजा ने कहा कि मैं इस सवाल को बार-बार नहीं दोहराना चाहती। इस पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री के पद का फैसला हाई कमान करेगा। सीनियोरिटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी सीनियोरिटी का सभी को पता है। मनोहर लाल कह रहे हैं कि हरियाणा में कुमारी सैलजा व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच में मतभेद हैं, इस सवाल पर सांसद ने कहा कि खट्टर साहब पहले अपना घर संभाल ले जिस तरह से उन्होंने राज किया और जिस तरह से उनकी विदाई हुई सभी को पता है।

महम में चुनाव फिर दागदार, निर्दलीय बलराज कुंडू के पीए के कपड़े फाड़े

रोहतक के महम हलके से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गांव मदीना में वोट को लेकर हंगामा हो गया। निवर्तमान विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू के पीए के कपड़े फाड़ दिए गए हैं।

महम हलके में चुनाव बेहद उलझा हुआ है। आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गांव मदीना में वोट डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक युवक के कपड़े तक फाड़ दिए गए। हजपा प्रत्याशी व विधायक बलराज कुंडू गांव में पहुंचे। विवाद मदीना के बूथ नंबर 134 पर हुआ। यह आनंद सिंह दांगी का गांव है।

कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के पिता एवं पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। कुंडू बेवजह की बातें कर रहा है। जिस समय झगड़ा हुआ, वे वहां से जा चुके थे।

वहीं दादरी हलके से निर्दलीय प्रत्याशी अजीत फोगाट की गाड़ी को घेरकर रुकवाने और फिर मारपीट करने का प्रयास किया गया। घटनाक्रम के बाद देर रात ही प्रत्याशी सदर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दी।

ग्रामीण इलाकों में उत्साह, शहर में कम निकल रहे लोग वोट डालने

रोहतक की चार विधानसभा गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर, महम व कलानौर में मतदान ने एक घंटे में तेजी पकड़ ली है। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग गई। जबकि रोहतक शहर, महम, सांपला व कलानौर कस्बे में कम लोग अभी मतदान करने निकले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार सहित सवा 10 बजे गढ़ी सांपला-किलोई हलके के गांव सांघी में मतदान करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img