- सभी मरीजों की कोविड-19 जांच भी की गयी
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर पीएचसी के प्रभारी डा. फैज हैदर ने रहा कि स्वास्थ्य मेले से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जो लोग अपने स्वास्थ्य परीक्षण कराने में आर्थिक कारणों से संकोच करते हैं उन तक स्वास्थ्य मेला पहुंच रहा है।
रविवार को पीएचसी में लगे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले का भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा ने फीता काटकर उद्घााटन किया। डा.फैज हैदर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की देख रेख में टीकाकरण, गर्भवती की जांच, खून की जांच की गयी।
मेले में दंत चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक, पुरुष चिकित्सक व महिला चिकित्सक ने पंजीकृत मरीजों को चिकित्सा प्रदान की और नि:शुल्क दवाईयां वितरित की। मेले में सभी मरीजों की कोविड-19 जांच भी की गई। मेले के दौरान विजन कॉलेज नजीबाबाद के फामेर्सी के छात्र छात्राओं मोहम्मद मुजम्मिल, जुबेर आजम, विकेश कुमार, इफरा फातिमा, अरूष्मा, रिजवा,आलिया,आफरीन, गुलनाज, तनु प्रिया ,सोफिया का विशेष योगदान रहा।
मेले में डा.फैज हैदर, डा. कोनैन अली, डा. गौरव, डा. अखिलेश वर्मा, फार्मासिस्ट बृजेश कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कौशिक, एलटी विजय कुमार, रवि, स्टाफ नर्स पूर्णिमा चौधरी, नृपेंद्र चौधरी, मोहम्मद सालिम, अभिषेक त्यागी, मुकेश कुमार, विशाल कुमार, आदि का सहयोग रहा।

