- प्रतिभागियों ने अपने दमखम का दिया परिचय
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: बिन्नी कराटे के संयोजन में ओपन कनक कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपने दमखम का परिचय देते हुए अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फूल बाग कॉलोनी में आयोजित कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। प्रतिभागियों शहजाद, प्रियांशु, बिलाल, अखिलेश, एहसान आदि ने अपने-अपने वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ओम नारायण सिंह ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए।
उनसे कठिन परिश्रम कर इसी प्रकार आगे बढ़ने का आह्वान किया। नीरजा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में कोच सलीम अहमद का विशेष योगदान रहा।

