- पीएचसी में लगा एक दिवसीय सीएम जन आरोग्य मेला
जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर एक दिवसीय आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 252 मरीजों का चिक्तिसकीय परीक्षण किया गया।
रविवार को प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले का शुभारंभ विधिवत रूप से प्रभारी चिक्तिसाधिकारी डा. अजय कुमार गंधर्व द्वारा फीता काट कर किया गया।
मेले में 252 मरीजों का स्वास्थय परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त15 महिलाओं का टीकाकरण किया गया, आठ व्यक्तियों का रक्त परीक्षण किया गया तथा 12 व्यक्तियों को आयुष्मान कार्डों का वितरण किया गया।
आरोग्य मेले में डा. अजय कुमार गंधर्व, डा. कुमेश कुमार, डा. सारिका सिंह, डा. अनिल, फार्मेंसिस्ट इमरान अहमद, पूर्णिमा, मीना, मनोज, विपुल तथा मोहित भारद्वाज आदि ने हिस्सा लिया।

