Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होने पर हिजाम का कोतवाली पर हंगामा

  • रटौल स्थित एक ढाबे पर युवक का रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल हुआ

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: क्षेत्र की रटौल नगर पंचायत में एक युवक द्वारा ढाबे पर थूककर रोटी बनाने की वीडियो वायरल हो गई। जिस पर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उंन्होने रोटी पर थूककर बनाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र के रटौल नगर पंचायत में स्थित एक ढाबे पर एक युवक द्वारा तंदूर पर थूककर रोटी बनाने की वीडियो वायरल हो रही हैं। वीडियो के वायरल होने पर हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली पहुँचे।

कोतवाली पहुँचकर उंन्होने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर उंन्होने कहा कि आए दिन कुछ युवक क्षेत्र का माहौल खराब करने के लिए निरंतर ऐसी हरकत करते है। उनकी हरकतों के कारण आपस मे वैमनस्यता का भाव उतपन्न होता है। उंन्होने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है।

लेकिन ऐसे लोग फिर भी अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना जरूरी हैं। ताकि इस तरह की हरकत करने वाले अन्य लोगों को भी इससे सबक मिले। उंन्होने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर प्रियंका आर्य, पूजा, शुशीला सिंघल, देव सिरोही, कपिल पँडित, संदीप प्रजापति, हर्ष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img