Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सोने की कीमतों में आई तेजी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मांग बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भी तेजी जारी है, पीली धातु दो महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंच गई है, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

सकारात्मक वैश्विक संकेतों को देखते हुए आज भारत में सोने की कीमत मजबूत रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा भाव 0.33 फीसदी बढ़कर 48,132 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिवाली के बाद लगातार तीन दिनों से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

चांदी की कीमतों में भी आई चमक 

चांदी का वायदा भाव सोमवार को 0.77 फीसदी बढ़कर  64,825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। भारत में शुक्रवार को सोना 0.8 फीसदी चढ़ा था जबकि चांदी 0.3 फीसदी चढ़ा था। वैश्विक बाजारों में आज सोना दो महीने के उच्च स्तर के करीब था, जो शुक्रवार की मजबूत बढ़त को बढ़ाता है।

वैश्विक बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमत

वैश्विक बाजारों में शनिवार को हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,817.65 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 0.3 फीसदी की बढ़त पाकर 24.25 डॉलर प्रति औंस हो गई।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img