जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: नगर स्थित न्यायालय परिसर में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । न्यायायिक मजिस्ट्रेट नृपेंद्र सिंह ने मातृ भाषा हिंदी को बढ़ावा देने की अपील करते हुये, हिंदी को अभिव्यक्ति का श्रेष्ठ माध्यम करार दिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बार एसोसिएशन पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं से हिंदी के प्रचार प्रसार व विस्तार में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में राकेश सिंह, आलोक त्यागी, नईम हैदर जैदी, सुरेंद्र पंकज , गुलाब सिंह , भूदेव सिंह सोमपाल सिंह, आदि अधिवक्ता व न्यायालय लिपिक वैभव कुमार, सिफुल कुमार , प्रदीप सिंह तथा कोशिंदर आदि मौजूद रहे।
पूरी खबर के लिए पढे दैनिक जनवाणी हॉकर्स नरेंद्र सैनी

