Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: जिला खेल कार्यालय हरिद्वार के तत्वाधान में हॉकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यान चन्द के जन्मदिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरूंग ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय पर 21 वर्ष से कम आयु की महिला एवं पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 28 एवं 29 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद के मैदान में किया जायेगा।

वहीं, 13 एवं 17 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाओं तथा ओपन पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इण्डोर क्रीड़ा हाल रोशनाबाद में प्रातः 10.00 बजे से किया जायेगा।

जिला क्रीड़ाधिकारी ने आगे बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु आधार कार्ड लाना आवश्यक है। हॉकी प्रतियोगिता लीग पद्धति के आधार पर खेली जायेगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता तथा उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किये जायेगें।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि दिनांक 26 अगस्त 2023 की सांय 5.00 बजे तक जिला खेल कार्यालय हरिद्वार में करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय में सम्पर्क करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img