जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमवार को महाराष्ट्र के नासिक से एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, सुबह मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर नासिक के पास एक कार के डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं।
हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली औंर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बताया कि टोयोटा इनोवा कार में सवार लोग मुंबई से शिरडी जा रहे थे। घटना सिन्नर तालुका के खंबाले शिवर में रात एक बजे के बीच की है।
पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार का टायर फट गया था, जिससे गाड़ी बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। बता दें, घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वावी पुलिस घटना की जांच कर रही है।