Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

UP: बलरामपुर में भीषण टक्कर, बस-ट्रक जलकर खाक, तीन यात्रियों की मौत, 25 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित फुलवरिया बाईपास पर मंगलवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सोनौली से दिल्ली जा रही एक निजी यात्रियों से भरी बस की टक्कर एक मालवाहक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि कुछ ही पलों में बस और ट्रक दोनों में आग लग गई।

हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर उनकी स्थिति जानी तथा बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, सोनौली से शहर होते हुए निजी बस फुलवरिया चौराहे पर दिल्ली जाने के लिए गोंडा की ओर बढ़ी थी। बस अभी पूरी तरह चौराहा से गुजर भी नहीं पाई थी कि तभी दूसरी तरफ फुलवरिया ओवरब्रिज की ओर से आ रहा ट्रक सीधे बस के बीचोबीच टकरा गया। इससे बस भी सड़क से खिसककर किनारे लगे ट्रांसफार्मर से भी टकरा गई। ट्रांसफार्मर में बिजली के तारों के छूने से बस में आग लगी और फिर ट्रक में भी आग लग गई। जिससे बस में सवार काफी यात्री झुलस गए हैं।

आग बुझाने के लिए ट्रक को सीधा किया गया। वह बस से टकराने के बाद पलट गया था। ट्रक के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला, जो बुरी तरह झुलसा हुआ था। पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संभवतः ट्रक में बैठे व्यक्ति का शव है। ट्रक पलटने से निकल नहीं सका और दब गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन और राहत व बचाव में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img