Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

डीएम के आदेशों के बाद बन रहे हॉटस्पॉट में सीलिंग

  • हॉटस्पॉट में सफाई और सेनेटाइजेशन काम जारी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी के आदेशों के बाद शामली समेत जनपद की सभी नगर निकायों के द्वारा पॉजिटिव निकलने वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर हॉटस्पॉट बनाने एवं सैनेटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार को कई मोहल्लों के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सीलिंग, सफाई एवं सैनेटाजेशन कराया है।

शनिवार की देर शाम जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद की सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार हॉट स्पॉट क्षेत्र में बैरीकैडिंग व सैनिटाइजर ना कराएं जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जनपद में बढ़ रहे केसों के लिए दोेषी माना था।

उन्होंने पत्र प्राप्ति के बाद भी अनुशासनहीनता पाएं जाने पर अधिशासी अधिकारी को विभागीय व कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी थी। जिसके बाद रविवार को आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में शहर के मिलने वाले पॉजिटिव लोगों के घरों एवं प्रोटोकाल के अंतर्गत निर्धारित क्षेत्र की सीलिंग कर हॉटस्पॉट बनाकर सैनेटाजेशन कराया गया। शहर के मोहल्ला गुजरातियान और नंदू प्रसाद समेत कई मोहल्लों में पॉजिटिव मिलने पर सीलिंग की गई है।

बैरिकेडिंग तोड़कर बाहर निकल रहे पॉजिटिव, परिजन

जिलाधिकारी के आदेशों के बाद नगर पंचायत के द्वारा कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के निवास करने वाले क्षेत्रों के हॉटस्पॉट बनाकर सीलिंग की गई थी। लेकिन बैरिकेडिंग करने के कुछ कुछ समय बाद ही कोरोना पॉजिटिव लोगों के परिजनों ने बैरेकैटिंग को तोड़ दिया। मौहल्ले वालों का आरोप है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति व उसके परिजन गली में बाहर धूम रहे है। दूसरी जगह कोरोना पॉजिटिव के घर वाले बैरिकेडिंग को तोड़कर ग्राहकों को सामान बेच रहे है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img