Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Box Office: ‘हाउसफुल 5’ की हुई बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग, दूसरे दिन ही लुढ़की ‘ठग लाइफ’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग की है। अक्षय के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट किया गया था और सस्पेंस का थ्रिल देकर फिल्म को और भी रोचक बनाने का प्रयास हुआ था। ऐसे में चलिए जानते है कि ​फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की। वहीं, जानते है कि ‘हाउसफुल 5’ और ‘ठग लाइफ’ समेत बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को फिल्मों का क्या हाल रहा।

हाउसफुल 5

साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर ‘हाउसफुल 5’ शुक्रवार को फाइनली रिलीज हो गई। दर्जन भर से भी अधिक स्टार्स वाली इस कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह भी था और थिएटर्स के बाहर लंबी लाइनें भी पहले शो के लिए दिखी थीं। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। कई स्टार्स से भरी हाउसफु 5 ने अपने पहले दिन 23 करोड़ रुपए की कमाई की है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट और भारी भरकम बजट में बनी फिल्म के लिए ये कमाई बहुत अच्छी तो नहीं है। हालांकि, बुरी भी नहीं मानी जाएगी। अब देखना ये है कि क्या वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।

ठग लाइफ

एक ओर जहां अक्षय कुमार ‘हाउसफुल 5’ के जरिए थिएटर में कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कमल हासन एक्शन से भरपूर फिल्म ‘ठग लाइफ’ के लेकर आए हुए हैं। पहले दिन सिर्फ 15.5 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘ठग लाइफ’ दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई शुक्रवार को आधी ही रह गई। फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 7.5 करोड़ का कलेक्शन कर पाया, जो कि पहले दिन से लगभग आधा ही है। ऐसे में दो दिन में फिल्म सिर्फ 23 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।

भूल चूक माफ

बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ्ते बिताने के बाद ही ‘भूल चूक माफ’ ओटीटी पर आ चुकी है। ऐसे में कल यानी शुक्रवार को ओटीटी पर आने के बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। गुरुवार तक 1.5 करोड़ की कमाई करने वाली राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ शुक्रवार को सिर्फ 47 लाख रुपए ही जुटा पाई। दो हफ्तों में फिल्म की कुल कमाई की 67.07 करोड़ रुपए हो गई है।

मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग

एक ओर नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर 21 दिन पहले रिलीज हुई टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ अभी भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो रही है। गुरुवार को 81 लाख रुपए की कमाई करने वाली फिल्म ने शुक्रवार को भी 66 लाख रुपए जुटा लिए। वहीं फिल्म की कुल कमाई अब 94.86 करोड़ रुपए हो गई है। अब देखना ये है कि मिशन इम्पॉसिबल 8 100 करोड़ तक पहुंच पाती है या नहीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img