Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Bihar News: वैशाली में तेजस्वी यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में चल रही एक एस्कॉर्ट गाड़ी को शुक्रवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोड़ीया पुल के पास हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एस्कॉर्ट वाहन में सवार पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने स्थिति को संभालते हुए अपनी एस्कॉर्ट की एक अन्य गाड़ी से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक तेज गति में वाहन चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।

अनियंत्रित ट्रक ने उनकी पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी

बताया गया कि तेजस्वी यादव मधेपुरा से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना लौट रहे थे। जैसे ही तेजस्वी यादव वैशाली जिले के गोरौल थाना से कुछ दूर आगे बढ़े, वे एक चाय की दुकान पर रुककर चाय पी रहे थे। इसी दौरान, एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी, जिसमें वैशाली जिला बल के पुलिसकर्मी और तेजस्वी यादव के साथ एस्कॉर्ट में चल रहे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस सूचना के मिलते ही तेजस्वी यादव खुद सदर अस्पताल पहुंचे और घायल ड्राइवर एवं पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। घायल पुलिसकर्मियों में रामनाथ यादव, ललन कुमार और धरविर कुमार शामिल हैं।

ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया

इधर, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। तेजस्वी यादव ने सदर अस्पताल में कहा कि वे सुबह 10 बजे से यात्रा पर थे और मधेपुरा में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। चाय पीने के लिए रुकने के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि यदि ट्रक का नियंत्रण नहीं खोता, तो वह भी शिकार हो सकते थे। उन्होंने प्रशासन को तुरंत फोन किया और टोल प्लाजा पर ट्रक को पकड़ लिया गया। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img