Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर भयंकर जाम, एम्बुलेंस सहित हजारों गाड़ियां फंसी

  • वन वे लागू किए जाने के बाद बिगडेÞ हालात, गर्मी और उमस से बिलबिलाए लोग, मचा त्राहिमाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा के चलते वन वे लागू किए जाने के बाद गुरुवार को हाइवे पर परतारपुर से सिवाया तक जबरदस्त जाम लग गया। हजारों गाड़ियां जाम में फंस गई। उमस और गर्मी से बेहाल लोगों का जाम ने पसीना निकालकर रख दिया। इस दौरान कई गाड़ियों का तेल खत्म होने की वजह से हालात और भी ज्यादा बदतर हो गए। दोपहर बाद करीब चार बजे से जाम लगना शुरू हुआ और रात नौ बजे कहीं जाकर जब हाइवे पर सुभारती के सामने खुद डीएम व एसएसपी ने मोर्चा संभाला तब कहीं जाकर लोगों राहत मिल सकी। वन वे लागू किए जाने के चलते हाइवे पर एक ही रोड साइड से तमाम गाड़िया निकल रही है। हाइवे पर शाम को टैÑफिक का पीक ओवर होता है।

जिसके चलते सामान्य दिनों में भी यहां रोड के दोनों ओर जाम लग जाता है। आज तो वन वे कर दिया गया और उसको लागू भी शाम के वक्त किया गया। ऐसे में जाम लगना तो लाजिमी था। इस दौरान कुछ चालकों ने आगे निकलने के चक्कर में मुसीबत को और बढ़ाने का काम किया। जाम के दौरान मरीजों को लकर जा रही कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। चालक तमाम व तीमारदार मिन्नतें करते रहें, लेकिन एम्बुलेंस नहीं निकल सकीं। नौ बजे जाकर जाम में फंसी गाड़ियां धीरे-धीरे रंगनी शुरू हुर्इं।

फंसे रहते रातभर यदि न आते डीएम व एसएसपी

हाइवे से यदि डीएम दीपक मीणा व एसएसपी विपिन ताडा का काफिला न गुजर रहा होता तो हाइवे का जाम खुलना संभव नहीं होता। क्योंकि करीब चार बजे से जाम लगना शुरू हुआ था और रात के नौ बजे तक जब तक हाइवे पर सुभारती के सामने डीएम व एसएसपी ने खुद गाड़ी से उतरकर मोर्चा नहीं संभाला तब तक जाम नहीं खुला। दरअसल, जिले के दोनों बडेÞ अफसरों के जाम के दौरान खुद मोर्चा संभालने की खबर जैसे ही सेट से फैली हाइवे के तमाम थानों की फोर्स एक्टिवेट हो गयी। बस फिर क्या था, इसके बाद जाम तो खुलना ही था और हुआ भी कुछ वैसा ही।

सिवाया के बाद अब मोदीपुरम से आगे भी हाइवे हुआ वन वे

कांवड़ियों के साथ हो रहे हादसों के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार शाम से सिवाया टोल प्लाजा से लेकर गाजियाबाद तक वन वे कर दिया गया है। इसके लिए मेरठ व गाजियाबाद कमिश्नरेट के आला पुलिस अधिकारियों ने वार्ता के बाद बाकायदा प्लान तय कर लिया। उसके बाद सुबह एसएसपी डा. विपिन ताडा ने एसपी ट्रैफिक के साथ मंत्रणा की और वन वे प्लान लागू किए जाने का निर्देश दिया।

इसके चलते टैÑफिक पुलिस ने गुरुवार दोपहर से तैयारियां शुरू कर दीं। शाम चार बजे तक मोदीपुरम से आगे के कांवड़ रूट पर वन का प्लान एक्टिवेट कर दिया गया। सिवाया से मोदीपुरम तक पहले ही वन वे किया जा चुका है। हालांकि यह होना बुधवार की रात से था, लेकिन तकनीकि कारणों के चलते इसको गुरुवार की शाम से एक्टिवेट किया गया। वहीं, इस संबंध में एसपी टैÑफिक राघवेन्द्र मिश्रा ने जानकारी दी कि कांवड़ियों की संख्या में आयी तेजी के बाद गुरुवार की शाम से वन वे लागू कर दिया गया है।

रोड कांवड़ को विश्राम

मोदीपुरम से आगे परतापुर तक रोड की एक साइड पर गुरुवार दोपहर बड़ी संख्या में कांवड़ विश्राम की मुद्रा में नजर आयीं। मोदीपुरम से आगे परतापुर तक सड़क के एक ओर अनेक संस्थाओं ने कांवड़ियों की सेवार्थ शिविर लगा दिए गए हैं। दर्जन भर से ज्यादा शिविर यहां लगाए गए हैं। इनमें स्नान, शौचालय, विश्राम व मेडिकल की व्यवस्था कर दी गयी है। हालांकि अभी भोजन की सेवा शुरू नहीं की गयी है।

आयोजकों ने जानकारी दी कि दो दिन उपरांत भोजन सेवा भी शुरू करा दी जाएगी, लेकिन चाय नाश्ता आदि की तमाम व्यवस्थाएं शुरू करा दी गयी हैं। टीपीनगर क्षेत्र में बागपत रोड ओवर ब्रिज के समीप लगाए गए कांवड़ शिविरों में शिव भक्तों की सेवार्थ शानदार इंतजाम किए गए हैं। वहां बैठने के लिए चेयर डाली गयी हैं तथा जमीन में गद्दों का इंतजाम किया गया है, ताकि थके कांवड़ियां नींद ले सकें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img