Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

त्रिमूर्ति के प्रदर्शन पर रहेगी खेल प्रेमियों की निगाहें

  • आल द बेस्ट इंडिया एंड मेरठ, ओलंपिक का आज से आगाज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज से शुरू होने जा रहे पेरिस ओलंपिक को लेकर मेरठ के खेल संघों और खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह है। इसका कारण क्रांतिधरा से इसमें प्रतिभाग कर रही त्रिमूर्ति अन्नू रानी, पारुल चौधरी और प्रियंका गोस्वामी से बेहतर प्रदर्शन के साथ सोने के तमगे हासिल करने की उम्मीद भी है। हालांकि मेरठ के खिलाड़ियों का पहला इवेंट 1 अगस्त को है, लेकिन अभी से उत्साह का माहौल बन गया है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिये अग्रिम शुभकामनाएं भी दी जा रही है।

मेरठ से प्रतिभाग कर रही भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी, 20 किमी रेस वॉक एथलीट प्रियंका गोस्वामी और 3 व 5 हजार मीटर की लांग रनर पारुल चौधरी पेरिस ओलंपिक में देश और मेरठ का परचम लहरायेंगी, इसे लेकर उनके कोच, साथी खिलाड़ी, जिला एथलेटिक संघ, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों सहित परिजन और प्रियजनों ने शुभकामनाएं और आर्शीवाद दिया है।

पुराने रिकॉर्ड और प्रदर्शन सराहनीय

टैÑक एंड फील्ड की प्रतिस्पर्द्धाओं में इन खिलाड़ियों के पुराने रिकॉर्ड और प्रदर्शन सराहनीय रहे हैं। ये सभी इतिहास रचने के सफर को अंजाम तक पहुंचाने का काम करेंगे। -अन्नु कुमार, सचिव जिला, एथलेटिक्स संघ

तनाव से दूर रहे खिलाड़ी

खिलाड़ियों की मेहनत अब मैदान पर नजर आयेगी, परीक्षा की घड़ी में संयम और बेहतर प्रदर्शन करने के लिये फोकस करना बेहद जरूरी है। खिलाड़ी खुद को फिट रखे और तनाव से दूर रहें। -गौरव त्यागी, एथलेटिक कोच

ओलंपिक में बेटियां करेंगी बेहतर प्रदर्शन

बेटियां बेहतर करें, यही हमारा सपना और लक्ष्य हैं, मेरठ के खेल मैदानों पर खेल का बेहतर माहौल देने के लिये हमेशा तत्पर रहेंगे और इसे और भी बेहतर बनायेंगे। -योगेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी

ओलंपिक में खेलना सपना जैसा

किसी भी खिलाड़ी के लिये ओलंपिक में खेलना सपने जैसा होता है। हमारी बेटियों ने इसे साकार किया है और बाकी खिलाड़ियों के लिये पे्ररणा बनी हैं। -आशुतोष भल्ला, सचिव जिला, एथलेटिक संघ

सभी खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं

ओलंपिक में हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, यही हमारी आशा, शुभकामनाएं और आशीर्वाद है। -अतुल सिंह, उपाध्यक्ष, जिला एथलेटिक संघ

शहर खिलाड़ियों के लिए है प्रसिद्ध

मेरठ खेल और खिलाड़ियों के लिये प्रसिद्ध है और हमारे खिलाड़ियों खासकर बेटियों ने इस बात को साबित किया है कि यहां की मिट्टी में खेल रचे बसे हैं। -अनुराग गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला एथलेटिक संघ

मेरठ इन पेरिस

प्रियंका गोस्वामी

  • 01.8.24 12:50 20 किमी रेस वॉक फाइनल
  • 07.8.24 11:00 मैराथन रेस वॉक रिले

पारुल चौधरी

  • 02.8.24 9:40, 5000 मीटर राउंड 1
  • 04.8.24 1:25, 3000 मीटर एससी राउंड 1
  • 05.8.24 12:40, 5000 मीटर फाइनल
  • 06.8.24 12:40, 3000 मीटर एससी फाइनल

अन्नू रानी

  • 07.8.24 1:55, जैवलिन राउंड 1
  • 10.8.24 11:10, जैवलिन फाइनल
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img