Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

प्लेआॅफ में पहुंचे सनराइजर्स 

  • हैदराबाद ने मुंबई को दस विकेट से रौंदा, केकेआर बाहर 
शारजाह, भाषा: डेविड वार्नर और ऋधिमान साहा के आक्रामक अर्धशतकों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने लिए ‘करो या मरो के’ मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को दस विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेआॅफ में प्रवेश कर लिया।
 सनराइजर्स को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना था। उसकी जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई । अंकतालिका में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स के बाद सनराइजर्स तीसरे स्थान पर आ गए और अब उसका सामना एलिमिनेटर में चौथे स्थान पर काबिज आरसीबी से होगा। सनराइजर्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को आठ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। जवाब में वार्नर और साहा ने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 17.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 151 रन बनाए। वार्नर 58 गेंद में 85 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था जबकि साहा ने 45 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए। वार्नर का यह आईपीएल में 48वां अर्धशतक है और वह इस लीग के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज बन गए। उनसे अधिक रन आईपीएल में सिर्फ विराट कोहली (191 मैचों में 5872 रन) और सुरेश रैना (193 मैचों में 5368 रन) के नाम है। वार्नर के 140 मैचों में 5210 रन हो गए हैं। इसके साथ ही आईपीएल में छह सत्रों में 500 से अधिक रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने 2014 (528 रन), 2015 (562 रन), 2016 (548 रन), 2017 (641 रन) और 2019 में (692 रन) बनाए थे। वार्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सटीक फैसला लिया। उनके गेंदबाजों ने इतना अनुशासित प्रदर्शन किया कि पूरी पारी में सिर्फ एक रन ही फालतू दिया। संदीप ने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि शाहबाज नदीम ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए।    कीरोन पोलार्ड ने अगर आखिर में 25 गेंद में 41 रन नहीं बनाए होते तो मुंबई की स्थिति खराब होती। पोलार्ड ने 19वें ओवर में टी नटराजन को लगातार तीन छक्के लगाकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के  जड़े।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img