Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

सुपरनोवाज की निगाह तीसरे खिताब पर 

शारजाह, भाषा: भारतीय महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़़यिों के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की खिलाड़ी आज से यहां शुरू होने वाले तीसरे महिला टी-20 चैलेंज में एक-दूसरे के खिलाफ अपना कौशल और दमखम दिखाएंगे।
 इस टूर्नामेंट में चार मैच होंगे जिसमें तीन टीमें मौजूदा चैंपियन सुपरनोवाज, पिछले साल का उप विजेता वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स भाग लेंगी। ये तीनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी जिसके बाद नौ नवंबर को फाइनल होगा। टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं।  हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम सुपरनोवाज ने अब तक पिछले दोनों टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। वह अपने अभियान की शुरुआत मिताली राज की अगुवाई वाले वेलोसिटी टीम के खिलाफ करेगी और उसकी निगाह लगातार तीसरा खिताब जीतने पर टिकी रहेगी।  हरमनप्रीत पिछले टूर्नामेंट में शानदार फार्म में थी। उन्होंने तीन मैचों में से दो में अर्धशतक जमाए। फाइनल में उनकी 37 गेंदों पर 51 रन की पारी ने जीत में अहम भूमिका निभायी थी। भारत की टी-20 कप्तान अपनी शानदार फार्म में वापसी करने की कोशिश करेंगी। इस साल के शुरू में आस्ट्रेलिया में महिला विश्व टी-20 में उन्होंने लचर प्रदर्शन किया था। हरमनप्रीत ने पांच मैचों में 6.00 की औसत से रन बनाये जिसका खामियाजा भारत ने भुगता और उसे उप विजेता से संतोष करना पड़ा। जेमिमा रोड्रिग्स पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। पिछले सत्र में मुंबई की इस क्रिकेटर ने सर्वाधिक 123 रन बनाए थे ओर उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।  विरोधी टीम में मिताली आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए तैयार होगी। पिछले साल आखिरी ओवर में चार विकेट गंवाने से उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी थी और अब उनकी टीम उसका बदला चुकता करने की कोशिश करेगी। वेलोसिटी का दारोमदार काफी हद तक 16 वर्षीय शैफाली वर्मा पर टिका रहेगा जिन्होंने विश्व टी-20 में सर्वाधिक नौ छक्के लगाए थे। सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कोविड-19 के कारण फरवरी-मार्च में महिला विश्व टी-20 के बाद पहली बार मैदान पर दिखेंगे। इसलिए उनके फिटनेस स्तर को देखना दिलचस्प होगा।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img