Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

Preity Zinta: विराट कोहली के लिए ही देखती थी टेस्ट क्रिकेट’, प्रीति जिंटा की बात से सहमत हुआ सोशल मीडिया

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बीते दिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। उनके इस फैसले के बाद सिर्फ खेल जगत ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। विक्की कौशल, अनिल कपूर, रणवीर सिंह जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पर विराट के शानदार करियर की सराहना की। अब अभिनेत्री और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने भी विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के एलान पर प्रतिक्रिया दी है। प्रीति ने कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को खास तौर से विराट के लिए देखा है। उन्होंने खेल के प्रति उनके जुनून की तारीफ की है। प्रीति ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट फिर कभी वैसा नहीं रहेगा।

यूजर ने प्रीति जिंटा से पूछा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने प्रीति जिंटा से पूछा ‘मैम कल जब आपने सुना कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?’ जवाब में, प्रीति जिंटा ने लिखा ‘मैंने टेस्ट क्रिकेट को खास तौर से विराट के लिए देखा। उन्होंने खेल में जुनून भर दिया। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट फिर कभी वैसा रहेगा। मैं उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारे मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों को विराट, रोहित और अश्विन जैसे खिलाड़ियों की जगह लेनी होगी।’

प्रीति जिंटा की पोस्ट पर यूजर्स ने किए कमेंट्

कई फैंन प्रीति जिंटा की बात से सहमत हुए। उन्होंने उनकी पोस्ट पर कई कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा ‘बिल्कुल सच है। विराट के दौर में टेस्ट क्रिकेट देखना एक अलग अनुभव था, जोश और गर्व से भरा हुआ।’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘टेस्ट क्रिकेट फिर से वैसा नहीं होगा।’

वर्क फ्रंट

प्रीति जिंटा के काम की बात करें तो वह सात साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। वह राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img