Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

वेस्ट एंड रोड पर अवैध निर्माण जमींदोज, जमकर हंगामा

  • कैंट बोर्ड की टीम को भीड़ ने घेरा, सदर पुलिस ने की कार्रवाई
  • लॉकडाउन में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ दिए जा चुके थे कई नोटिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर के वेस्ट एंड रोड पर किए गए अवैध निर्माण को कैंट बोर्ड के इंजीनियरिंग सेक्शन ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। हालांकि इसके विरोध में आए लोगों ने कैंट बोर्ड की टीम को घेर लिया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सदर पुलिस को पहुंच गयी।

वहीं अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची कैंट बोर्ड की टीम को तमाम धमकियां दी गयीं। बडे नेताओं के फोन कराए गए, लेकिन किसी की एक न चली। अवैध निर्माण को जमीदोज कर दिया गया। सीईओ कैंट प्रसाद चव्हाण के निर्देश पर इंजीनियरिंग सेक्शन के जेई अवधेश यादव के नेतृत्व में कैंट बोर्ड का ध्वस्तीकरण दस्ता मंगलवार की दोपहर को वेस्ट एंड रोड बालाजी मंदिर के समीप पहुंचा।

यहां सनी गुप्ता द्वारा अवैध रूप से किया गया निर्माण व स्ट्रक्चर ध्वस्त किए जाने के आदेश थे। जैसे ही जेसीबी मशीन व स्टाफ को वहां देखा तो हड़कंप मच गया। जेई अवधेश यादव को घर लिया। लोगों ने हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां बवाल शुरू हो गया। हंगामा करने वालों को जेई ने समझाया कि अवैध निर्माण है। ये गिराया जाना है।

03 33

यदि विरोध करोगे तो सरकारी काम में बाधा की एफआईआर करा दी जाएगी, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसी बीच सनी की मां रजनी वहां पहुंच गयी। उसके बाद हंगामा बढ़ गया। हंगामे की सूचना पर मौके पर सदर पुलिस पहुंच गयी।

सदर पुलिस के पहुंचने के बाद किसी प्रकार हंगामा करने वालों को वहां से हटाया जा सका। उनके हटते ही अवधेश यादव ने अवैध कब्जे का काम तमाम करा दिया। जेसीबी से तेजी से की गयी कार्रवाई में अवैध निर्माण को जमीदोंज कर दिया गया। यहां पर एक अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किया जाना था।

ये निर्माण लॉकडाउन के दौरान कर लिया गया था। जब इसको ध्वस्त किए जाने की बारी आयी तो वहां रहने वाले परिजनों ने कैंट बोर्ड की टीम के सामने रोना पीटना शुरू कर दिया। हंगामा अधिक बढ़ गया। इस अवैध निर्माण स्वयं ही तोड़ लेने की चेतावनी वहां रहने वालों को देकर कैंट बोर्ड की टीम वहां से चली गयी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img