जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिला कांग्रेस कार्यालय बिजनौर पर जिला, शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने की तथा संचालन जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री/प्रान्तीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से जिले संगठन को ओर मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया तथा निर्देशित किया। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव की पूरी ताकत के साथ लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से मजबूत प्रत्याशी उतारने की बात कही, रुके हुये सदस्यता अभियान को चालू करने के लिए कहा।

