जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अगर आपने आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा की योजना बनाई है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे ने 18 जुलाई से 24 जुलाई के बीच कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। ऐसे में जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में टिकट बुक कर रखा है, उन्हें यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए।
रेलवे समय-समय पर विभिन्न कारणों, जैसे ट्रैक मेंटेनेंस, तकनीकी कार्य और परिचालन संबंधी जरूरतों के चलते ट्रेनों को रद्द करता है। इसी क्रम में इस अवधि के दौरान कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
18 से 24 जुलाई तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 11028 (सतारा–दादर एक्सप्रेस) – 18, 20, 21 और 25 जुलाई को रद्द।
- ट्रेन संख्या 22944 (इंदौर–दौंड एक्सप्रेस) – 18 से 24 जुलाई तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 11027 (दादर–सतारा एक्सप्रेस) – 19, 20 और 24 जुलाई को रद्द।
- ट्रेन संख्या 20496 (हड़पसर–जोधपुर एक्सप्रेस) – 18 से 24 जुलाई तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 20495 (जोधपुर–हड़पसर एक्सप्रेस) – 18 से 24 जुलाई तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 22732 (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–हैदराबाद एक्सप्रेस) – 18 से 24 जुलाई तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 22731 (हैदराबाद–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस) – 18 से 24 जुलाई तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 22943 (दौंड–इंदौर एक्सप्रेस) – 18 से 24 जुलाई तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 22157 (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई–चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस) – 18 से 24 जुलाई तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 11042 (शिर्डी–दादर एक्सप्रेस) – 19, 22, 23 और 24 जुलाई को रद्द।
- ट्रेन संख्या 11041 (दादर–शिर्डी एक्सप्रेस) – 18, 21, 22 और 23 जुलाई को रद्द।
- ट्रेन संख्या 22158 (चेन्नई सेंट्रल–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई एक्सप्रेस) – 18 से 24 जुलाई तक रद्द।
यात्रा से पहले जरूर करें ट्रेन का स्टेटस चेक
यदि आपने इनमें से किसी भी ट्रेन में टिकट बुक कराया है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। इसके लिए आप भारतीय रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का लाइव स्टेटस देख सकते हैं। इससे आपको अनावश्यक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

