Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

दुर्घटना से रखना दूरी है तो हेलमेट का प्रयोग करना जरूरी है

  • रमा जैन रासेयो छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी
  • रैली के माध्यम से ग्रामीणों को व वाहन चालकों को ट्रैफिक संकेत की जानकारी दी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: रमा जैन कालेज की रासेयो छात्राओं ने एनएसएस के तृतीय एक दिवसीय शिविर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों व वाहन चालकों को सड़क के नियमों के संबंध में जानकारी दी। छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डा. रत्ना गर्ग के निर्देशन में लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर शिविर का शुभारम्भ किया।

शनिवार को ग्राम शाहपुर उर्फ खेरूल्लापुर में आयोजित एनएसएस शिविर में रमा जैन की छात्राओं ने रैली के माध्यम से विभिन्न स्लोगन का प्रयोग करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियम बताए और ट्रैफिक संकेत की जानकारी दी। इस मौके पर छात्राओं ने ग्राम शाहपुर उर्फ खेरूल्लापुर से रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।

इस शिविर में निदेशक डा. केसी मठपाल ने कहा कि हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पर चलते हुए नियमों का पालन करना हम सबकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। दुर्घटनाएं नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय वाहन की स्पीड हमारे नियंत्रण में होनी चाहिए।

दूसरे वाहन को ओवर टेक नहीं करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्राचार्या डा. दीप्ति गुप्ता ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को जागरूक हो कर सड़क के नियमों का पालन करना होगा। कार्यक्रम अधिकारी डा. रत्ना गर्ग ने कहा कि हम सबको जो भी नियम बनें हैं उनका पालन करना चाहिए।

छात्राओं ने रैली के दौरान सड़कों पर जा रहे वाहन चालकों को रोक कर उनको ट्रैफिक के संबंध में जानकरी दी व वाहन चालकों को सीट बैल्ट का प्रयोग करने का आह्वान किया। रैली में छात्राओं ने सड़क नियमों का करें सम्मान, दुर्घटनाओं से बचाओं अपनी जान, दुर्घटना से रखना दूरी है तो हेलमेट का प्रयोग करना जरूरी है।

रैली में दीपिका, सलोनी, निक्की, अनु, मानसी खुशी, प्रियंका आदि मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम में डा सविता वर्मा, डा.मृदुला त्यागी, डा. नीतू, डा. नीति, डा. अंकुर, डा. रमनदीप आदि शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img