Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

भगवानपुर में दूसरों की जगह परीक्षा देने आए तीन मुन्नाभाई गिरफ्तार, एक फरार

जनवाणी संवाददाता |

भगवानपुर: दूसरों की जगह परीक्षा देने आए तीन मुन्ना भाइयों को समय रहते पकड़ लिया गया। एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। भगवानपुर के एक शिक्षण संस्थान में शनिवार शाम को बैंक की परीक्षा चल रही थी। इस बीच तीन युवक दूसरों की जगह परीक्षा देने के लिए आए थे, तीनों के कागजों की जांच की गई तो वे पकड़ में आए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

किशनपुर जमालपुर गांव में स्थित आरसीपी कॉलेज में शनिवार शाम बैंक की परीक्षा आयोजित की गई थी। तीनों युवक दूसरों के स्थान पर फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने पहुंचे जहां कागजों की जांच करने पर तीनों पकड़ में आ गए। शिक्षण संस्थान के पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने निशांत निवासी गुजरातियान ऊधमसिंह नगर, रवि निवासी रामपुर पट्टी खेकड़ा बागपत, योगेश निवासी बी-14 नई बस्ती कोतवाली बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि विशाल निवासी काशीपुर ऊधमसिंह नगर मौके से भागने में कामयाब हो गया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पर्यवेक्षक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img