Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

शहर में बाज नहीं आ रहे शोहदे

  • बीएससी की छात्रा से मनचलों ने की छेड़छाड़, पीड़ित छात्रा ने आईजी से लगाई गुहार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं, लेकिन शिक ायत करने पर भी थाना पुलिस को कोई कार्रवाई करने के बजाय मामले को टालने के मूड में रहती है। एक छात्रा ने मनचलों के डर से कई बार हेल्पलाइन नंबरों पर छेड़छाड़ की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मवाना खुर्द की एक छात्रा ने मनचलों के डर से कालेज जाना छोड़ दिया।

कई बार थाना स्तर पर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब छात्रा ने आईजी के यहां कार्रवाई की मांग की है। मवाना खुर्द निवासी एक छात्रा मवाना रोड स्थित बना मसूरी के नजदीक कृ ष्णा इंस्टीट्यूट में बीएससी में पढ़ती है। छात्रा गुरुवार को आईजी कार्यालय पहुंची और मनचलोें के खिलाफ शिकायत की। छात्रा ने बताया कि वह गत दिनों कालेज जा रही थी, लेकिन अब गांव के मनचलों के डर से उसने कालेज जाना छोड़ दिया है।

कई युवक उससे कालेज जाते वक्त छेड़छाड़ कर अश्लील फब्तियां कसते हैं। परिजनों ने विरोध किया तो उन्हें भी धमकी दी। चार पांच युवकों को एक ग्रुप ई रिक्शा में बैठकर उसका पीछा करता है। जब उनसे इस बात का विरोध किया तो अश्लील बातें करते हैं। छात्रा ने आईजी कार्यालय पर शिकायत कर मनचलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़

मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र माधवपुरम में 13 वर्षीया किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर परिजनों ने घर से बाहर निकलकर आरोपी को पकड़ लिया और उसे मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र माधवपुरम सेक्टर-तीन निवासी एक सातवीं कक्षा की छात्रा घर के पास राशन विक्रेता के यहां जा रही थी। राशन की दुकान छात्रा के घर के पास है। जब वह घर से निकली तो बाहर खड़े विशाल नाम के युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। बेटी का शोर सुनकर परिजन बाहर आ गए।

उन्होंने छेड़छाड़ के आरोपी को मौके से पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। छेड़छाड़ की घटना पर आसपास के तमाम लोग आ गए। लोगों ने थाना ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विशाल पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से बेटी का पीछा कर रहा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img