Thursday, August 13, 2026
- Advertisement -

आरएसएस के सरसंघचालक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

  • पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: एक युवक के मोबाइल पर दो दिन पूर्व आरएसएस के सरसंघसंचालक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मैसेज आया था। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के कासमपुर गली नंबर-23 निवासी संजय यादव पुत्र महेंद्र सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उन्होंने मटोरा परिवार के नाम से एक वाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। दो दिन पूर्व उनके वाट्सएप ग्रुप पर किसी युवक ने आरएसएस के सरसंघचालक सदाशिव राव गोलवलकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मैसेज भेजा था। अभद्र मैसेज देख पीड़ित के होश उड़ गए। जिसकी जानकारी पीड़ित ने अपने समाज के लोगों व पदाधिकारियों को दी। पीड़ित ने उक्त नंबर पर संपर्क किया।

जिसके बाद युवक ने फोन पर पीड़ित से अभद्रता की। पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने उक्त नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर तभी से लगातार बंद आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर आरएसएस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में आरोपी के खिलाफ रोष है।

आरएसएस के पदाधिकारियों ने पुलिस से कहा कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लखनऊ में उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराएंगे। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर मिली थी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सर्विलेंस टीम आरोपी की जानकारी जुटा रही है। जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।

महिला से मोबाइल लूटकर भाग रहा बदमाश पकड़ा

मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर में बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास की भीड़ बदमाश को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। भीड़ ने थोड़ी दूर जाकर बदमाश को घेरकर दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश से मोबाइल बरामद किया है।

शास्त्रीनगर के ब्लॉक निवासी अमित पटेल पुत्र संगीत कुमार की पत्नी घर के पास दोपहर को मंदिर जा रही थी। वह मोबाइल पर बात कर रही थी। इस बीच पीछे से आये एक बदमाश ने महिला से मोबाइल लूट लिया और भागने लगा। मोबाइल लूटने पर महिला ने शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गये। लोगों ने मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को पीछा करके पकड़ लिया और जमकर धुना।

मोबाइल लूट की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बदमाश से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। लूट करने वाले बदमाश का नाम अजय निवासी प्रवेश विहार है। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ा गया बदमाश पहले भी लूट चोरी की घटनाओं में लिप्त रहा है।

महिला ने लगाया चोरी का आरोप, कैमरे में कैद

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवई नगर निवासी खुशनुमा पत्नी डॉ. मोहम्मद यासीन ने बताया बीते कुछ दिनों पहले महिला मायके लककीपुरा लाल मस्जिद के पास गई थी। आरोप है कि देवर हमीद पुत्र स्व. अब्दुल वहीद भी गया था। महिला की मां अनवरी के 50 हजार रुपये रखे थे। महिला का आरोप है कि देवर हमीद 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे में जाता हुआ दिखा। काफी तलाश करने के बाद पता चला कि वह परिवार के साथ सरधना में रह रहा है। पीड़िता ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Justice Yashwant Verma :जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड में बड़ा खुलासा, जांच समिति ने तीनों आरोप सही माने

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति...

Haivan: बिना डायलॉग, बिना एक्शन… फिर भी छा गया ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय के लुक ने बढ़ाई बेचैनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img