Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज लखनऊ नगर निगम के अन्तर्गत सभी 110 वार्ड के प्रभारियों की बैठक में एकमत से समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा को करारी शिकस्त देने का संकल्प लिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। शासन-प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। खुद मुख्यमंत्री भी नगर निकाय चुनावों में बुनियादी मुद्दों पर चर्चा नहीं करते है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि यह चुनाव क्या है और किस लिए हो रहा है? भाजपा नेतृत्व अनावश्यक मुद्दों पर बात क्यों करता है?

नगरीय विकास के बारे में भाजपा चर्चा क्यों नहीं करती है? मुख्यमंत्रीजी तमंचा, गुंडों की ही ज्यादा बातें क्यों करते है? लखनऊ की जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश है। स्मार्ट सिटी नारा भर है। बुनियादी समस्याएं जहां की तहां है। भाजपा ने विकास योजनाओं में लूट की है। कूड़े का निस्तारण नहीं हुआ है।

समाजवादी पार्टी के समर्थकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। छोटे व्यापारियों को पेरशान किया जा रहा है। जीएसटी के छापे समाजवादी पार्टी समर्थक व्यापारियों के यहां ही क्यों पड़ते हैं?

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही राजधानी लखनऊ में विकास कार्य हुए थे। रिवरफ्रंट, मेट्रो रेल, लोहिया और जनेश्वर मिश्र पार्क, इकाना स्टेडियम, जेपी इन्टरनेशनल सेंटर आदि के सापेक्ष भाजपा सरकार में एक भी निर्माण कार्य नहीं हुआ है।

अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से घर-घर जाकर सम्पर्क करने को कहा। भाजपा सरकार के रहते किसी को न्याय नहीं मिलेगा। निकाय चुनाव में भाजपा से सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी से है। भाजपा की चालबाजियों से हमें सावधान रहना है। भाजपा को इस निकाय चुनाव में करारी शिकस्त देनी है। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img