- प्रभारी मंत्री के निर्देश पर सभासदों के बयान दर्ज किए
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार की जनपद के प्रभारी मंत्री को शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी जांच के लिए नगर पालिका शामली कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायतकर्ता सभासदों के बयान दर्ज किए।
नगर पालिका परिषद शामली के वार्ड 23 की सभासद निशी संगल, वार्ड 16 के सभासद अनिल कुमार उपाध्याय, वार्ड 5 के सभासद राजीव गोयल व वार्ड 21 के सभासद संजीव कुमार ने जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह को शिकायती पत्र सौंपा था।
जिसमें उन्होंने बताया कि 18 नवंबर 2020 को नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें किसी भी प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं की गई और चेयरमैन अंजना बंसल बीच में ही बोर्ड बैठक छोड़कर चली गई थी। जिसकी शिकायत कई बार की गई और उसकी जांच एसडीएम सदर पर है, लेकिन आज तक कोई जांच नहीं की गई।
बुधवार को प्रभारी मंत्री अजीत पाल के आदेश पर एसडीए सदर संदीप कुमार नगर पालिका पहुंचे। जहां एसडीएम ने वार्ड सभासदपति निशीकांत संगल, अनिल उपाध्याय, संजीव देशवाल के ब्यान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक की प्रोसेडिंग रिपोर्ट बाबू द्वारा लिखी जाती है, लेकिन यह किसी अन्य कर्मचारी द्वारा लिखा गया है, जिसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि चेयरमैन पर द्वेश पूर्ण रवैये के चलते वार्ड 16 के नाले का निर्माण नहीं किया गया। जबकि शिकायकर्ता सभासदों के वार्डो में विकास कार्यो को रोका गया है। सभासदों ने इस्तीफा देने की भी चेतावनी दी है।

