Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

आखिर, क्यों ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर हमला करने दी धमकी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इस्राइल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच शांति समझौते पर ईरान भड़क गया है। ईरान ने इसके लिए यूएई के खिलाफ हमला शुरू करने की धमकी दी है। ईरान ने कहा कि फलस्तीनी लोगों के साथ यूएई ने बड़ा विश्वासघात किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह कदम यूएई के लिए खतरनाक साबित होगा। वहीं, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भी कहा कि यूएई ने इस्राइल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में शांति समझौता कर बड़ी गलती की है।

हमें उम्मीद है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास होगा और वे इस गलत राह को छोड़ देंगे। बता दें कि यूएई इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला खाड़ी अरब देश बन गया है और सामान्य संबंध स्थापित करने वाला केवल तीसरा अरब राष्ट्र है।

02

सुरक्षा परिषद में अमेरिकी प्रस्ताव खारिज

दूसरी तरफ, सुरक्षा परिषद ने ईरान पर लगे हथियार प्रतिबंधों की अवधि अनिश्चितकाल तक बढ़ाने के अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। सुरक्षा परिषद में अमेरिका को इस मुद्दे पर सिर्फ डोमिनिक गणराज्य का ही समर्थन मिला।

चीन और रूस ने जहां इस प्रस्ताव का विरोध किया वहीं जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के अलावा आठ अन्य सदस्य वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे। प्रस्ताव को पारित कराने के लिए नौ देशों के समर्थन की आवश्यकता थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img