Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

कचहरी के चारों ओर जाम, हलकान हुए लोग, पुलिस रही नदारद

  • अंबेडकर चौराहे पर एसएसपी भी फंसे जाम में
  • फटकार के बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइन खुलवाने पहुंचे जाम
  • वाहनों का चक्का जाम होने से पुलिस ने वाहनों को किया डायवर्ट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को कचहरी स्थित कोपरेटिव बैंक से एक किलोमीटर के दायरे में शहर की सड़कें जाम थी। जाम इतना भीषण लगा था कि इसमें एसएसपी प्रभाकर चौधरी अपने आॅफिस के बाहर फंस गए। तस्वीर में उनकी गाड़ी जाम में फंसी हुई दिख रही हैं।

06

तस्वीर कभी झूठ नहीं बोलती, लेकिन जाम की समस्या को लेकर क्या आला पुलिस अफसर या फिर अन्य अधिकारियों की वरीयता में यह समस्या आ पाएगी या फिर इसी तरह से जनता हर रोज घंटों जाम से जूझती रहेगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ियों को तो पुलिस कर्मी गाड़ी से नीचे उतरकर किसी तरह से निकाल ले गए, लेकिन कोपरेटिव बैंक, मेघदूत सिनेमा पुल, अंबेडकर चौराहा, कमिश्नरी चौराहा, पीएल शर्मा रोड आदि क्षेत्र जाम से इस कदर प्रभावित रहा कि घंटे भर तक वाहन रैंगते रहे। इस रूट पर कहीं भी रैपिड रेल का निर्माण नहीं चल रहा, लेकिन फिर भी ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही हैं।

दिल्ली रोड पर तो हर रोज जाम लगता हैं। आला अफसर भी कह देते है कि रैपिड का निर्माण चल रहा हैं, लेकिन जनता पूछ रही है कि कोपरेटिव बैंक, मेघदूत सिनेमा पुल, अंबेड़कर चौरोहे पर कौन सा निर्माण चल रहा है कि वहां पर हर रोज जाम लगने लगा हैं। क्या इस पर आला पुलिस अफसर फोकस करेंगे, ताकि जनता को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
कोपरेटिव बैंक व उसके आसपास पूरे इलाके में वाहनों की कतार लग गई। हालात ऐसे थे कि आसपास की गलियों में भी जाम लगा रहा।

इस दौरान पुलिस मौके से नदारद रही और वाहन घंटों तक धीरे-धीरे रेंगते रहे। दो महिला कांस्टेबल व एक सिपाही जाम से जूझ रहे थे। जो ट्रैफिक नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे। फिर अंबेडकर चौराहे पर तो एक भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं था। जाम के हालात जब बेकाबू हो गए तो सिविल लाइन पुलिस ने पहुंचकर अंबेडकर चौक से वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद वाहन चालकों ने थोड़ी राहत ली। क्योंकि यहां एसएसपी खुद जाम में फंस गए थे, तभी कहा जा रहा है कि एसएसपी ने फटकारा, तब जाकर सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीप लेकर पहुंचे तथा जाम खुलवाने में जुट गए।

सोमवार को दिन निकलते ही अलग-अलग जगहों पर जाम ने पैर पसार लिए। सबसे बुरा हाल कचहरी पुल और उसके आसपास रहा। इस्टर्न कचहरी रोड पर तो अंबेडकर चौक से ईव्ज चौराहे तक वाहनों की कतार लगी हुई थी। हालात ऐसे थे कि दोपहिया वाहन चालकों को रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।

इस दौरान कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी वहां से निकले, लेकिन तमाम अफसर बिना व्यवस्था बनाए निकल गए। दोपहर एक बजे तक जाम से लोग जूझते रहे और जिम्मेदार लोग आंखे बंद किए रहे। कुछ ऐसा ही हाल शहर के दूसरे हिस्सों में रहा। दिल्ली रोड पर तो जगह-जगह जाम ने डेरा डाल लिया। रेलवे रोड चौराहा, पुराना बागपत अड्डा, बागपत रोड और दिल्ली रोड घंटों तक जाम से करहाता रहा।

इन जगहों पर पुलिस के बंदोबस्त भी फेल ही रहे। कुछ ऐसा ही हाल शॉप्रिक्स माल के सामने रहा। यहां जाम से रोजाना लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम से हालात बिगड़ते देख सिविल लाइन थाना पुलिस अंबेडकर चौक पहुंची और वहां से रूट डायर्वट कर एसएसपी आॅफिस की ओर से आने वाले वाहनों को ईमलिया चौक की ओर से निकाला। पुलिस की करीब आधा घंटे की मशक्कत से जाम खोला गया, तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस प्रशासन शहर में नई व्यवस्था करने जा रहा है, लेकिन उसमे अभी वक्त लगने की वजह से ज्यादा परेशानी हो रही है।

वाहनों का भार बढ़ने से हापुड़ रोड भी रहा जाम

दिल्ली रोड पर रैपिड रेल कार्य के चलते वन होने के कारण अधिकांश बड़े वाहन हापुड़ रोड से निकलकर बिजली बंबा से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे है। ऐसे में अब हापुड़ रोड पर वाहनों का भार बढ़ने से यहां भी जगह-जगह जाम की स्थिति रहने लगी है। इस कारण हापुड़ के लोगों को भी सुबह से शाम तक जाम से दो-चार होना पड़ रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img