Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

‘जनता-कर्फ्यू’ अब चक्का जाम को तैयार टिकैत सेना

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गत दिवस यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, लेकिन इसके बाद भी भाकियू ने अपने आंदोलन पर कायम रहने का ऐलान किया।

जनपद मुजफ्फरनगर पर बड़े पैमाने पर किसानों ने इस आंदोलन को लेकर अपनी तैयारी करनी प्रारम्भ कर दी है
केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि बिलों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने 25 सितम्बर के देशव्यापी आंदोलन की अपनी घोषणा के तहत अंतिम रणनीति बनाते हुए जनता कर्फ्यू के दौरान चक्का जाम की तैयारी कर ली है।

Rakesh Tikait 1
चौ. राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाकियू

भाकियू के बड़े नेता मुजफ्फरनगर जनपद से बाहर रहकर आंदोलन को मजबूती देने का काम करेंगे, जबकि जनपद में नौ स्थानों पर भाकियू के स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के नेतृत्व में किसान चक्का जाम करेंगे। भाकियू के राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लखनऊ तो नरेश टिकैत शामली बाॅर्डर पर चक्का जाम का नेतृत्व करेंगे और राजू अहलावत इस आंदोलन से अलग रहेंगे।

बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये तीन कृषि बिलों, गन्ना बकाया भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू ने 25 सितम्बर को देशव्यापी आंदोलन के अन्तर्गत जनता कर्फ्यू और चक्का जाम का ऐलान किया हुआ है। इस आंदोलन को मजबूती के साथ सफल बनाने के लिए भाकियू के बड़े नेताओं ने अपनी अंतिम रणनीति बनाई।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गत दिवस यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, लेकिन इसके बाद भी भाकियू ने अपने आंदोलन पर कायम रहने का ऐलान किया। जनपद मुजफ्फरनगर पर बड़े पैमाने पर किसानों ने इस आंदोलन को लेकर अपनी तैयारी करनी प्रारम्भ कर दी है।

नौ स्थानों पर भाकियू ने चक्का जाम के प्वाइंट तय कर दिये हैं। यहां पर तहसील और ब्लाॅक अध्यक्षों को इस आंदोलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के अनुसार मुजफ्फरनगर में नौ स्थान चिन्हित कर लिये गये हैं। यहां पर चक्का जाम होगा, इन स्थानों में पुरकाजी ब्लाक में हाइवे फलौदा कट, चरथावल ब्लाक में रोहाना हाइवे, बघरा ब्लाक में लालूखेडी स्टैण्ड, बुढ़ाना ब्लाक में बायवाला, शाहपुर ब्लाक में पुलिस चौकी शाहपुर, जानसठ ब्लाक में मीरापुर बायपास मोंटी तिराहा, मोरना ब्लाक में चौधरी चरण सिंह चौक मोरना, सदर ब्लाक व नगर मुजफ्फरनगर टीम द्वारा रामपुर तिराहा और खतौली ब्लाक में नावला कोठी हाईवे पर चक्का जाम के लिए यूनियन कार्यकर्ताओं का धरना होगा। उन्होंने जनपद में इस आंदोलन के लिए यूनियन के तहसील अध्यक्षों कपिल सोम खतौली, विकास शर्मा सदर, अशोक कुमार जानसठ और अनुज बालियान बुढ़ाना को भी जिम्मेदारी सौंप दी है।

25 सितम्बर को भाकियू का कोई भी बड़ा पदाधिकारी मुजफ्फरनगर जनपद में आंदोलन का नेतृत्व करता नजर नहीं आयेगा। हालांकि भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर धीरज लाटियान शामली बाॅर्डर पर लालूखेड़ी में चक्का जाम करायेंगे और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत लखनऊ में होने के कारण, वहीं पर आंदोलन को नेतृत्व देंगे।

यूनियन के सूत्रों के अनुसार भाकियू के सहारनपुर मण्डल महासचिव राजू अहलावत चिकित्सीय कारणों के चलते इस आंदोलन से अलग रहेंगे। राजू अहलावत गुरुवार को ही हास्पिटल में भर्ती हुए हैं। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। ऐसे में वह इस आंदोलन का हिस्सा नहीं होंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img