Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 28 अक्टूबर 2022


01.. एलन मस्क का हुआ ट्विटर। सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारी बर्खास्त।

दुनिया का अग्रणी माइक्रो ब्लॉगिंग एप ट्विटर अब विश्व के सबसे रईस एलन मस्क का हो गया है। मस्क ने इसकी कमान संभालते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

01 TWITTER


02.. ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क ने किया ट्वीट। लिखा- अब चिड़िया आजाद।

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के बाद अब और मुखर हो गए हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट के सीईओ व सीएफओ को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद मस्क का एक ट्वीट चर्चा में है। एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘the bird is freed’ (चिड़िया आजाद है)।

02 ELAN MUSK


03.. वृंदावन के एक आश्रम के पास दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी। मथुरा जिले की पुलिस जांच में जुटी।

वृंदावन में आश्रम के पास शुक्रवार को दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी है।

03 VRINDAVAN


04.. एमपी के टीकमगढ़ में युवती के साथ गैंगरेप। छह आरोपी गिरफ्तार, एक माह पूर्व शहर में आई थी पीड़िता।

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गैंगरेप के सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई रघुराज सिंह ने बताया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

04 MP


05.. केजरीवाल ने नोट पर गणेश-लक्ष्मी की फोटो को लेकर पीएम को भेजा पत्र। कहा- पूरे देश की है यही इच्छा।

भारतीय मुद्रा पर महात्मा गांधी के साथ-साथ लक्ष्मी और गणेश का फोटो लगाने की मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी में गांधी जी के साथ श्रीगणेश और लक्ष्मी की तस्वीर होनी चाहिए।

05 KEJRIWAL 1


06.. क्रिप्टो बाजार में मुनाफावसूली। कार्डानो व शिबा इनु पांच प्रतिशत टूटे।

शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में प्रॉफिट बुकिंग दिखी। इस कारण प्रमुख क्रिप्टो टोकन फिसलते नजर आए। हालांकि बिटकॉइन 20,000 डॉलर का स्तर बनाए रखने में कामयाब रहा।

06 KRIPTO


07.. इमरान खान ने किया आजादी मार्च का ऐलान। समर्थकों ने इस्लामाबाद के लिए किया कूच।

पाकिस्तान में इमरान खान और सरकार के बीच चल रही सियासी जंग आर-पार की लड़ाई में तब्दील हो चुकी है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की ओर से शुक्रवार को आजादी मार्च का एलान कर दिया गया है। इसके बाद इमरान समर्थक सड़क पर उतर आए हैं।

07 IMRAN KHAN


08.. विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना कैफ। फैंस के बीच खोले बेडरूम सीक्रेट्स।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फोन भूत’ की वजह से लाइमलाइट में हैं। कटरीना के साथ इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आएंगे। कटरीना ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स खोले हैं।

08 KATRINA


09.. चीन के वुहान में तीन साल बाद फिर लगा लॉकडाउन। एक हफ्ते में मिले कई नए कोरोना केस।

कोरोना महामारी के नए सिरे से सिर उठाने के बाद चीन के वुहान शहर में तीन साल बाद फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है। वुहान में कोरोना वायरस का दुनिया का पहला मामला सामने आया था। इस हफ्ते वुहान में कोरोना के कई मामले दर्ज हुए हैं।

09 CHINA WYUHAN


10.. पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के दौरान हुआ हादसा। गार्ड की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल।

एटा के अलीगंज में गुरुवार की रात निजी पार्किंग में अनियंत्रित हुई कार ने गार्ड और उसके परिवार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में पार्किंग के गार्ड की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।

10 ETA ALIGANJ


11.. अफ्रीकन चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने पर फिर संशय। टास्कफोर्स की बैठक में नहीं हो सका फैसला।

कूनो नेशनल पार्क में सेपरेट बाड़े में बंद चीतों को भारत आए करीब 40 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी इन्हें बड़े बाड़े में नहीं छोड़ा जा सका है। फिलहाल चीता टास्क फोर्स की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला।

11 TIGER


12.. केजरीवाल के ‘नोट पर फोटो’ वाले बयान पर भड़का बॉलीवुड। केजरीवाल को बताया ‘कमजोर नेता’।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘नोट पर फोटो’ वाले बयान की चारो तरफ कड़ी आलोचना हो रही है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उनके स्टेटमेंट का विरोध कर रहा है।

12 KEJRIWAL


13.. म्यूजिक कंपोजर के साथ सात फेरे लेंगी पलक मुछाल। शुरू हुईं शादी की तैयारियां।

मशहूर सिंगर पलक मुछाल शादी करने जा रही हैं। पलक मुछाल के सपनों के राजकुमार म्यूजिक कंपोजर मिथुन हैं। खबरों की मानें तो पलक-मिथुन 6 नवंबर को सात फेरे लेंगे।

13 BOLLYWOOD


14.. सूरजकुंड में चिंतन शिविर में बोले योगी, कानून व्यवस्था का यूपी मॉडल। कहा, अपराधी या तो जेल में या मारे गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में संगठित अपराध पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अपराधी या तो जेल में हैं या मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। वे हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में हुए राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर में बोल रहे थे।

14 CM YOGI


15.. शेयर बाजार में रही तेजी, 200 अंक की उछाल पर बंद हुआ सेंसेक्स। निफ्टी 17786 पर हुई बंद।

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी रही और निवेशकों की खरीदारी के दम पर सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त रही। तो वहीं निफ्टी 17800 के करीब आकर क्लोजिंग दिखाने में कामयाब रहा।

15 SHARE BAZAR


16.. सपा परिवार में सुलह की खबरों पर लगा ब्रेक!। अखिलेश नहीं माने चाचा शिवपाल यादव का संदेश?।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच सुलह की अटकलें चल रही थीं। दरअसल, गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए सपा ने स्टार प्रचारों की लिस्ट जारी की है जिसमें शिवपाल सिंह यादव का नाम नहीं है। इस वजह से दोनों के बीच फिर से सुलह की अटकलों को खत्म माना जा रहा है।

16 SAPA AKHILESH


17.. मेरठ में गरमाया धर्म परिवर्तन कराने का मामला, 400 लोगों को ईसाई बनाने की थी तैयारी।

मेरठ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मंगतपुरम, ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के लोग भाजपा नेता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। बस्ती निवासियों का आरोप है कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं मेरठ महानगर भाजपा नेता दीपक शर्मा बस्ती वालों के साथ एसएसपी आफिस पहुंचे। भाजपा नेता ने पुलिस से जांच कर इसे रुकवाने की मांग की है।

17 MEERUT 5


18.. फर्रुखाबाद में लोको पायलट की समझदारी से टला बड़ा हादसा। जमीन में धंसा ट्रेन का पहिया।

फर्रुखाबाद में एक बड़ा रेल हादसा लोको पायलट की सूझबूझ से टल गया। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन की पटरी टूटने की वजह से एक पैसेंजर ट्रेन का पहिया जमीन में धंस गया था। इसको देखते हुए कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।

18 FARRUKHABAD


19.. बैटरी स्वैपिंग वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च। लाइसेंस की भी जरूरत नहीं, कीमत 35000 रुपये।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्ट-अप बाज बाइक्स ने भारत में नई पीढ़ी के इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को लॉन्च किया है। बाज स्कूटर एक स्लो स्पीड स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। ऐसे में इसके रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं, और इसे चलाने के लिए लाइसेंस भी नहीं चाहिए।

19 BAAZ SCOOTER


20.. फिर टली फाइटर की रिलीज डेट। एरियल एक्शन करते दिखेंगे दीपिका और ऋतिक।

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर की नई रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। चार बार पहले भी फिल्म की डेट को लेकर कन्फ्यूजन पैदा होते देखा गया है। मेकर्स ने पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी 2024 के लिए लॉक किया है।

20 FILM FIGHJTER

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img