Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

बुजुर्ग महिला से सोने के टॉप्स और कंगन झटके

  • सफाई के नाम पर सदर बाजार क्षेत्र के दुगार्बाड़ी में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
  • दौराला थाने के पास महिला से कुंडल लूट में पुलिस को मिला सुराग दो हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर बाजार इलाके में जेवरात और बर्तन चमकाने के नाम पर घर में घुसे दो युवक बुजुर्ग महिला से सोने के टॉप्स और हाथों के कंगन झटककर ले गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उधर, दौराला कोतवाली के पास महिला से तमंचे के बल पर हुई लूट के मामले में पुलिस को अहम सुराग लग गए हैं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सदर बाजार क्षेत्र के दुगार्बाड़ी में रहने वाली बुजुर्ग महिला सरिता जैन के घर पर मंगलवार को दो युवक आए और उसे बर्तन व जेवरात की सफाई करने की बात कहने लगे। जिस पर बुजुर्ग महिला ने अपने कानों के टॉप्स और हाथों के कंगन की सफाई करने के लिए घर के अंदर बुला लिया। इसके बाद आरोपी महिला को झांसे में डालकर उसके टॉप्स और कंगन लेकर फुर्र हो गए। बुजुर्ग महिला ने बाहर आकर शोर मचाया तो इसका पता चला।

पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उधर, दौराला थाने के पास 23 अगस्त की शाम को महिला से हुई लूट के मामले में पुलिस लुटेरों तक पहुंच गई है। बता दें कि दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला नीलम से मारपीट करते हुए कुंडल लूट लिए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लूट के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल गए है। एक दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

लोहे की रॉड से हमला कर फ्लिपकार्ड कर्मचारी का सिर फाड़ा

मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अपने आॅफिस से लौट रहे फ्लिपकार्ट कर्मचारी का बाइक सवार युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर सिर फाड़ दिया। लहुलूहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की तलाश में जुटी है। ब्रह्मपुरी के ध्यानचंद नगर स्थित फ्लिपकार्ट के आॅफिस में काम करने वाले कुराली गांव निवासी नितिन चौहान का सोमवार रात घर जाते समय बाइक सवार युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि उन युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसका सिर फाड़ दिया। जिससे वह लहुलूहान हो गया। हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल नितिन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img