Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

राधा कृष्ण मंदिर में शीशे तोड़कर आभूषण चोरी किए, आक्रोश

  • अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: नगर पंचायत साहनपुर में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में अज्ञात लोगों ने मंदिर में घुस कर श्री राधा कृष्ण वेदी के शीशे तोड़ कर उन पर चढ़े आभूषण चोरी कर लिए।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया और तमाम श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की मांग की। सूचना पर साहनपुर चौकी के प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। कोतवाल के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नगर पंचायत साहनपुर के मौहल्ला सानियान में स्थित प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर परिसर में घुसकर राधा कृष्ण की मूर्ति के शीशे तोड़कर आभूषण चुरा लिए।

मौके पर पहुंची पुलिस को मंदिर के पुजारी राकेश पाठक ने बताया कि गुरूवार की रात्रि को बिजली जाने के बाद अचानक मंदिर के अंदर से कोई व्यक्ति निकलता हुआ दिखाई दिया।

06 16 e1600414647254

उसके बाद वे जब मंदिर के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्री राधा कृष्ण वेदी के शीशे टूटे पड़े थे और जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र के लोगों और पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और क्षेत्र के लोगों ने हंगामा किया।

सूचना पर पहुंचे साहनपुर चौकी प्रभारी कमल किशोर से लोगों ने इन शरारती तत्वों को पकड़ने की मांग की। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को सुबह से क्षेत्र के आस पास के लोगों से भी पूछताछ की और वहीं मंदिर से थोड़ी दूर एक सैलून में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला परंतु पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इधर कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कहीं वातावरण खराब करने की साजिश तो नहीं ?

नगर पंचायत साहनपुर में मंदिर में तोड़फोड़ व चोरी की घटना को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों रंजीत, भोले, गुलशन, अरूण, प्रफुल्ल, बिट्ट, नवीन, सचिन ने पुलिस से घटना में शामिल तत्वों का पता लगाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि कहीं यह तोड़फोड़ क्षेत्र में वातावरण खराब करने की साजिश तो नहीं ?

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img