- आरके डिग्री कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: आरके डिग्र्री कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वीरांगना झलकारी बाई के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें झलकारी बाई के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर प्रकाश डाला।
मंगलवार को आरके डिग्री कॉलेज में वीरांगना झलकारी बाई का जन्मदिन पर आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव ने झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण व मोमबत्ती जलाकर किया गया।
उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में झलकारी बाई के अप्रतिम योगदान पर प्रकाश डाला। विचार गोष्ठी में डा. केपी सिंह, डा. रजनी रानी, डा. प्रवीन अहमद, कुमारी सरवत, कुमारी नाजिया, सागर, सानिया ने अपने विचारों को सांझा किया। कार्यक्रम का संचालन कु. नबिला व सरवत ने किया।

