- सभासदों ने पंचायत अध्यक्ष व ईओ पर लगाया भ्ररष्टाचार का आरोप
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: नगर पंचायत झालू के सभासदों ने भ्ररष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद व ईओ के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
नगर पंचायत के सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने 18 माह से सभासदों के साथ बोर्ड की मीटिंग नहीं की है। वह स्वयं व अपने कुछ व्यक्तियों के आर्थिक लाभ को बिना किसी प्रस्ताव व टेंडर के नगर पंचायत के कार्य मनमाने तरीके से करा रहे हैं।
जिस कारण नगर पंचायत के धन का पूरी तरह से दुरुपयोग हो रहा है। सभासदों ने बताया कि शासन-प्रशासन से भी मामले में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। इसके कारण सभासद धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। इस दौरान सभासद नसरीम अहमद, कमेंद्र सिंह, कमरुल हसन, मोहम्मद दिलशाद, हरस्वरूप सिंह, नवनीत कुमार व संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

