जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: आईपीएल के लिए चयनित हुए बड़ौत के खिलाड़ी शांतनु का आज शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी पर स्वागत किया गया। यहां पर ब्राह्मण समाज के लोगों के अलावा एकेडमी कोच ने शांतनु को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान शांतनु ने एकेडमी के नवोदित खिलाड़ियों से बात की और उन्हें आगे बढने के लिए प्रेरित किया। एकेडमी के खिलाड़ियों को शांतनु भारद्वाज ने टिप्स भी दिए।
शांतनु ने बताया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम में सपोर्टिंग प्लेयर के रूप में 2018 से शामिल था। अब उसे चेन्नई सुपर किंग्स टीम स्क्वॉयड में शामिल कर लिया गया है।
नोट: विस्तृत समाचार पढ़ने के लिए 19. 06. 2021 का दैनिक जनवाणी समाचार पत्र देखें।


