Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अगले 20 दिन में उत्तराखंड के मंत्रियों का फीड बैक लेंगे जेपी नड्डा

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों को ताकीद किया कि वह संगठन को साथ लेकर प्रभारी जिलों में प्रवास करें। उन्होंने कहा कि अगले 20 दिन में वह मंत्रियों का फीड बैक लेंगे। 26 दिसंबर को पार्टी का कोर ग्रुप बैठेगा। बैठक में मंत्रियों के फीड बैक की समीक्षा होगी और इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी।

नड्डा ने ये निर्देश मंत्रियों और कोर ग्रुप के साथ हुई बैठक में दिए। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बैठक के बारे में जानकारी दी। बकौल भगत, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 20 दिन में मंत्रियों का फीड बैक देखूंगा। प्रत्येक मंत्री अपने प्रभारी जिलों में जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। एक कार्यकर्ता के घर पर भोजन करेंगे।

अपने इस प्रवास में वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ जाएंगे। पूरे प्रवास में सरकार के मंत्री संगठन को साथ लेकर चलेंगे। यह पूछे जाने पर कि मंत्रियों को प्रवास पर जाने के लिए पहले भी कहा गया था, क्या वे प्रवास नहीं कर रहे हैं? इस पर भगत ने कहा कि वे प्रवास पर गए थे और अब वह और मजबूती के साथ प्रवास करेंगे।

भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चार दिवसीय दौरे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, कमलेश उनियाल व सुनील सैनी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रवास के दौरान संगठन और सरकार में समन्वय पर जोर दिया है। भगत के मुताबिक, मुख्यमंत्री के प्रवास पर वह साथ होंगे। जबकि मंत्रियों के साथ प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिलों में जाकर रात्रि प्रवास की घोषणा पहले ही कर चुके थे और उनका हर जिले में एक विधानसभा की समीक्षा का कार्यक्रम है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img