Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज

  • सीएम आवास पर पहुंचकर उनके परिवार को दिया आशीर्वाद
  • मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी डॉ रश्मि रावत ने आचार्य महामंडलेश्वर का भव्य स्वागत किया
  • मुख्यमंत्री और आचार्य कैलाशानंद के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: श्री निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर और श्री दक्षिण काली पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आमंत्रण पर मंगलवार को देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिवार सहित आशीर्वाद दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी डॉ रश्मि रावत ने आचार्य महामंडलेश्वर का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने श्री दक्षिण काली पीठ से लाया गया। मां काली का आशीर्वाद और चुनरी भेंट कर उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही उनके नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास और महामारी पर नियंत्रण लगाने के लिए भी आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और आचार्य कैलाशानंद के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। आचार्य महामंडलेश्वर ने कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img