- सऊदी एंबेसी में अधिकारी की गाड़ी पर चालक था मृतक
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कैराना के एक व्यक्ति की सउदी अबर के मदीना शहर में बीमारी के चलते मौत हो गई। व्यक्ति सउदी अरब एंबेसी में अधिकारी की गाड़ी पर चालक था। मौत के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कैराना के मोहल्ला आलकलां बड़ीआल निवासी हाजी हैदर अली (50) करीब 30 साल से सउदी अरब की एंबेसी में अधिकारियों की गाड़ी पर चालक है।
बताते हैं कि करीब 3 सप्ताह पहले हाजी हैदर अली बुखार आने के कारण फेफड़े व गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त हो गया था। तभी उसे मदीना मुनव्वरा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां पर सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक छा गया। मृतक के मोहल्ला आलकलां स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया। मृतक की पत्नी तथा तीन बेटियां मोहल्ला आलकलां स्थित अपने पैतृक आवास पर ही रहती हैं। बताया गया हैं कि हिंदुस्तान से जो भी व्यक्ति हज या उमरा के लिए मदीना मुनव्वरा जाता था। उसका पता लगते ही हैदर अली उनसे मिलने जाते थे।
हिंदुस्तान से आने वाले व्यक्तियों की मेहमान नवाजी कर हैदर अली अपना फर्ज निभाते थे। मृतक के भतीजे रुस्तम ने बताया कि मृतक के शव को कैराना लाने के लिए वहां के अधिकारियों से बात की जा रही है, लेकिन कोरोना काल के चलते मृतक के शव को मदीना मुनव्वरा में ही सुपुर्द ए खाक किया जा सकता है।

