Sunday, January 25, 2026
- Advertisement -

कंडम टायरों ने बढ़ाई कमिश्नरी पार्क की शोभा

  • पार्क में आने वाले लोगों को बैठने की मिली अच्छी व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वेस्ट टू आर्ट के क्षेत्र में नगर निगम द्वारा लगातार नए-नए प्रयोग किये जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम ने सामाजिक संस्था के साथ मिलकर एक और सराहनीय कार्य किया। नगर निगम ने वाहन डिपो में पडेÞ बेकार टायरों से जनता के बैठने के लिए स्टूल और टेबल बनाकर उनको कमिश्नरी पार्क (चौधरी चरण सिंह पार्क) में लगाया है। इससे पार्क की शोभा बढ़ने के साथ ही यहां आने वालों को बैठने की अच्छी व्यवस्था मिली है।

21 3

अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार व सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय ने संयुक्त रुप से टायरों से बने स्टूल और मेजों के आठ सेट का शुक्रवार को लोकार्पण किया है। प्रत्येक सेट में चार स्टूल तथा एक टेबल शामिल है। शनिवार को सूरजकुंड पार्क में भी टायरों से बने स्टूल और मेज को निगम रखेगा।

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि हम लोगों के घरों में कपड़े तथा बहुत से सामान ऐसा होता है, जो हमारे लिए अनुपयोगी हो जाता है और हम उसे कबाड़ समझ कर बाहर कचरे में फेंक देते हैं। ऐसे सामान को लोग नगर निगम द्वारा बनाई गई नेकी की दीवार के निकट रख दे और जिस किसी को भी उस सामान की आवश्यकता हो, वह उसे वहां से ले जा सकता है।

सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने बताया कि नगर निगम के वाहन डिपो में सैकड़ों बेकार टायर पड़े हुए थे, जिनको कबाड़ में बेचने के अलावा कोई उपयोग नहीं था, मगर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे वेस्ट टू आर्ट कार्यक्रम के तहत जब एक संस्था द्वारा टायरों से स्टूल बनाने का सुझाव मिला, तो हमें लगा कि अगर पार्कों में टायरों से बने स्टूल रखे जाएं, तो लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वेस्ट टू आर्ट के कुछ और नए प्रयोग भी जल्दी ही मेरठ में देखने को मिलेंगे।

निगम ने बनाई नेकी की दीवार

लोगों को नेक काम के प्रति प्रेरित करने के लिए नगर निगम और सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में विक्टोरिया पार्क के बाहर और हनुमान मंदिर के निकट नेकी की दीवार बनाई गई है। जिसका लोकार्पण शुक्रवार को अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार और सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय ने किया। सिविल लाइन वार्ड की टीम नेकी की दीवार की साफ-सफाई और रखरखाव का प्रबंध करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Congress: ‘ऑपरेशन सिंदूर पर कायम हूं, माफी नहीं मांगूंगा’, शशि थरूर का बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने...

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, राजनीति में तकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन...

Himachal Snowfall: हिमाचल में भारी बर्फबारी, सैकड़ों गांवों में बिजली संकट, सड़कें बंद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में चार महीने...
spot_imgspot_img