जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। वो अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों और स्टार्स पर तंज कसती हुई नजर आती हैं। अभी हाल में कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर साउथ फिल्म कांतारा की जमकर तारीफ की थी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसकी वजह से वो सुर्खियों में छा गई थीं। इसी बीच अब उन्होंने बॉलीवुड स्टार आमिर खान को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है। जिसके बाद उनका नाम फिर से चर्चा में आ गया है।
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर कंगना रनौत बोलती हुई नजर आ आई। अभी हाल ही में एक इवेंट में कंगना रनौत ने कहा कि आमिर खान 2 करोड़ रुपये के काम के 200 करोड़ रुपये लेते है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आमिर खान की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ से फ्लॉप रही है।
इसको लेकर कंगना रनौत ने कहा कि लोग उनकी फिल्में क्यों देखें, क्योंकि उनके पास सुपरस्टार के टैग हैं? इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के असहिष्णु वाले बयान को लेकर भी अपनी बात रखी। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान पर देश को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है।
कंगना रनौत अभी हाल ही में फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आई थीं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली है। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

