Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Kangana Ranaut: कंगना रनौत का फूटा गुस्सा: सोनम रघुवंशी को लताड़ते हुए बोलीं–‘अपने मां-बाप को समझाओ पहले’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में सामने आए राजा रघुवंशी मर्डर केस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस चौंकाने वाले और निर्मम हत्या के मामले को लेकर कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। कंगना ने इस जघन्य अपराध को “क्रूर, अमानवीय और समाज के लिए सबसे खतरनाक” करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य न केवल इंसानियत को शर्मसार करते हैं, बल्कि समाज में डर और अविश्वास का माहौल भी पैदा करते हैं।

ऐसी मानसिकता समाज के लिए है बड़ा खतरा

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर इस पूरी घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि एक लड़की अपने माता-पिता से डरकर शादी को मना नहीं कर सकती, लेकिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच सकती है? उन्होंने लिखा कि ऐसी मानसिकता समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

कंगना ने कहा ‘मूर्खता को कम मत आंकिए’

अपने पोस्ट में कंगना ने यह भी कहा कि समाज अक्सर मूर्ख लोगों को हंसी का पात्र समझता है, जबकि असल में वही सबसे बड़ा खतरा होते हैं। उन्होंने लिखा, ‘बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन मूर्ख लोगों को खुद नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं। ऐसी नासमझी बेहद खतरनाक होती है।’

राजा रघुवंशी मर्डर केस क्या है?

29 साल के राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद मेघालय में हनीमून पर गए राजा की पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सोनम ने कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि बाकी आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है।

सभी आरोपियों को शिलॉन्ग ले जाया जाएगा

शिलॉन्ग पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली है। चौथा आरोपी आनंद, मध्य प्रदेश के सागर जिले से पकड़ा गया है और उसे इंदौर लाया गया है। सभी आरोपियों को अब शिलॉन्ग ले जाया जाएगा, जहां आगे की जांच की जाएगी।

डरावने सच की निशानी बनी शादी की तस्वीरें

इस सनसनीखेज मामले के बीच राजा और सोनम की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर लोग और भी ज्यादा आहत महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस शादी की तस्वीरें कुछ दिन पहले तक प्यार और भरोसे की मिसाल लग रही थीं, वो अब एक डरावने सच की निशानी बन चुकी हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img