Friday, December 12, 2025
- Advertisement -

भव्य पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद, सीएम धामी भी रहे मौजूद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भाई दूज के पावन पर्व पर आज सुबह 8:30 बजे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के दौरान हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे और “हर हर महादेव” व “जय बाबा केदार” के जयघोष से पूरी केदारघाटी गूंज उठी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

कपाट बंद होने के बाद अब अगले छह माह तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में की जाएगी।

बता दें कि, कपाट बंद होने के मौके पर केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। बुधवार को केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया था। मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया विशेष पूजाओं के साथ सुबह चार बजे से शुरू हो गई थी।

आज सबसे पहले केदरनाथ भगवान की चलविग्रह पंचमुखी डोली को सभामंडप से बाहर लाया गया। इसके बाद डोली को मंदिर की परिक्रमा कराई गई। प्रक्रिमा के बाद जयकारों के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए। आज अपने भक्तों के साथ बाबा केदार की डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी।

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कप्रवाण, केदारसभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, केदारसभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, केदारसभा के मंत्री पंडित अंकित प्रसाद सेमवाल, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, पुजारी बागेश लिंग, आचार्य संजय तिवारी, अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

इस साल इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन

इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। शुरुआत से ही केदारनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ पड़ा। बुधवार को भी पांच हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार को यहां दोपहर बाद कोहरा छाया रहा जिससे तीर्थयात्री शाम को ही कमरों में चले गए।

आज बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

आज यमुनोत्री में मां यमुना मंदिर के कपाट 12.30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति के दर्शन खरसाली गांव में होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका अधिकारियों ने की फैक्ट्री सील

जनवाणी संवाददाता | नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका...

Shah-Bhagwat Andaman Visit: सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह और भगवत का अंडमान दौरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
spot_imgspot_img