Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अटैचमेंट चिकित्सकों की खानपुर क्षेत्र के अस्पतालों में तुरंत हो वापसी

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने क्षेत्र के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को अन्य अस्पतालों में अटैचमेंट पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है । इस संबंध में उन्होंने सीएमओ को चेतावनी भरे लहजे में पत्र भी लिखा । जिसमें कहा है कि संबंधित चिकित्सकों की तुरंत खानपुर विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर वापसी की जाए।

खानपुर सीएचसी पर क्षेत्र के 4 दर्जन से अधिक गांव की लगभग 80 हजार आबादी निर्भर है, लेकिन यहां सुविधाएं नदारद हैं। अधिकांश चिकित्सकों और फार्मेसिस्टों ने अपनी तैनाती तो खानपुर में करा रखी है, लेकिन अटैचमेंट रुड़की, हरिद्वार और प्रदेश के अन्य जनपदों में है। इसके चलते खानपुर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है और बीमारी में लोगों को शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है।

कई वर्ष पहले भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर में सीएचसी खुलवाया था ताकि क्षेत्र की जनता को अपने आसपास ही सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके, लेकिन सीएचसी में चिकित्सकों के 10 पदों में से चार पर ही चिकित्सकों की तैनाती है।

चार चिकित्सकों की तैनाती के बाद भी एक ही चिकित्सक सेवाएं दे रहा है, जबकि तीन अन्य चिकित्सकों ने अपना अटैचमेंट रुड़की और हरिद्वार में करा लिया है। सीएचसी में बच्चों के विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, महिला विशेषज्ञ के पद तो हैं, लेकिन तैनाती किसी की नहीं है। वहीं रेडियोलॉजिस्ट और एक्सरे टेक्शियन के एक-एक पद हैं, लेकिन तैनाती एक पद पर भी नहीं है।

सीएचसी में दो फार्मेसिस्ट के पद हैं, लेकिन एक पर ही नियुक्ति है। वह भी लगभग एक साल से छुट्टी पर चल रही हैं। हालांकि लैब टेक्नीशियन है। तीन नर्सों के पद हैं, लेकिन तैनाती एक पद पर ही है। वार्ड ब्वाय के तीन पद हैं, लेकिन दो पदों पर ही तैनाती है। एएनएम के 10 पदों पर तैनाती है। वहीं खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार का कहना है कि सीएचसी में चिकित्सकों की कमी है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर चिकित्सकों की तैनाती की मांग की गई है।

वही खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों अटैचमेंट अन्य शहर व कस्बों के अस्पतालों में होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है । इस संबंध में उन्होंने जिला मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा है और कहा है कि संबंधित चिकित्सकों का अटैचमेंट निरस्त कर उन्हें तुरंत मूल नियुक्ति अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र पर भेजें।

उन्होंने उन संबंधित चिकित्सकों के नामों की सूची सीएमओ को भेजी है जोकि खानपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों से हटाकर अन्य अस्पतालों में अटैच किए गए हैं। विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा है कि महामारी के दौरान क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों का शहरों के अस्पताल में अटैचमेंट करना घोर अनियमितता और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ है।

इस संबंध में वह जल्द ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलेंगे और खानपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों पर भी तैनाती कराएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल सुविधाओं के प्रति कतई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img