जनवाणी संवाददाता |
शाहपुर: कस्बे में सोमवार को खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में आसपास के गांवों सहित हजारो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान जगह जगह पुष्प व गुलाल की वर्षा कर पूरा नगर श्याम के रंग में रंगमय हो गया। यात्रा बालाजी धाम पर पंहुचकर सम्पन्न हुई। थाना प्रभारी बी एस वर्मा निशान यात्रा के दौरान पुलिसबल के साथ मुस्तेदी से तैनात रहे। गतरात्रि बालाजी धाम पर श्याम मेहंदी व भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। कस्बे में सोमवार को श्री बाला जी धाम मंदिर सेवा समिति के तत्वाधाम में हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा, के भक्तजनों द्वारा खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई।

निशान यात्रा पिपलेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर मोहल्ला सैनियान, महाजनांन, मैन बाजार, मंगलापुरी मंडी, गोकुलपुर, मलदाबाग, सैनियान से होती हुई बाला जी धाम पंहुचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में आसपास के गांवों सहित कस्बे के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु बाबा श्याम जी का जयघोष करते चल रहे थे। जगह जगह पर यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई व रंग गुलालL उड़ाया गया। पूरा कस्बा श्याम के रंग में रंगमय हो गया।
यात्रा में प्रमुख समाजसेवी उमेश मित्तल, अतुल सिंघल, अमित मित्तल, पंकज गोयल, राहुल गोयल, मनोज गोयल, हरिचरन नामदेव, अनिल सिंघल, हरिमोहन, वैभव गोयल, पूर्व चैयरमेन परमेश सैनी, मनीष गोयल रविशंकर सैनी, सचिन वर्मा , कविता गर्ग, पिंकी गोयल, उमा देवी, बाला, सुमन, रश्मि, जयमाला, वैजयन्ती आदि हजारो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान थाना प्रभारी बी एस वर्मा, कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यवीर अत्री पुलिसबल के साथ पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। गतरात्रि दो दिवसीय खाटू श्याम जी महाराज की निशान यात्रा के पहले दिन श्याम मेहंदी व भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में हरिद्वार से आई भजन गायिका ने बाबा श्याम के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

