Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

किडनी स्वस्थ तो शरीर स्वस्थ

Sehat 9


नीतू गुप्ता |

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसका काम भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। किडनी का काम शरीर में खून साफ करने और उसके विषैले तत्वों को मूत्र द्वारा बाहर निकालने का होता है। इसके अतिरिक्त खून में मौजूद पानी को भी किडनी अलग करती है। पानी अधिक पीकर हम किडनी को खराब होने से बचा सकते हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पानी, उचित पौष्टिक आहार और व्यायाम की आवश्यकता होती है। अगर हम इन सब चीजों का पूरा ध्यान रखें तो किडनी स्वस्थ बनी रहेगी। शारीरिक गतिविधियों को सुचारू रखने के लिए किडनी का स्वस्थ रहना जरूरी होता है। अगर हम नियमित व्यायाम करते हैं तो भी किडनी सुचारू रूप से काम करेगी। नियमित व्यायाम हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह से दूर रखने में सहायक होता है।

नमक की मात्रा नियंत्रित करें

कम नमक का सेवन दिल, रक्तचाप और किडनी के लिए उचित होता है। अगर हम नमक अधिक लेंगे तो पानी का एकत्रीकरण शरीर में बढ़ जाता है। कम लेने से पानी एकत्रीकरण की समस्या नहीं होती। कम नमक का सेवन किडनी में पथरी बनाने से रोकता है और टांगों की सूजन को भी रोकता है। इसलिए नमक का सेवन नियंत्रित मात्र में करें।

वजन पर नियंत्रण रखें

मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। वजन अधिक होने से रक्तचाप प्रभावित होता है, जिससे किडनी सुचारू रूप से काम नहीं कर सकती। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए वजन पर नियंत्रण रखना जरूरी है ताकि किडनी की बीमारी के खतरे से बचा जा सके।

धूम्रपान न करें

सभी जानते हैं कि धूम्रपान स्वास्थ्य हेतु खतरनाक है चाहे दिल की बीमारी हो या किडनी की। अगर स्वयं को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो धूम्रपान बंद कर दें ताकि दिल और किडनी सुचारू रूप से क्रि या करती रहे।

धूप का सेवन अवश्य करें

विटामिन डी की प्रचुर मात्र हमें धूप से ही मिल सकती है क्योंकि सूर्य की किरणें विटामिन डी उत्सर्जित करती हैं। नियमित 10 मिनट की धूप किडनी को स्वस्थ रखने हेतु लाभप्रद होती है। इसके सेवन से कैल्शियम और फास्फोरस शरीर में ठीक से अपना कार्य करता है जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद भी करता है।

तनाव से पाएं छुटकारा
तनाव तो शरीर के लिए चिता का काम करता है इसलिए तनाव को दूर रखें और स्वस्थ रहें। तनावग्रस्त रहने से किडनी पर भी दबाव बढ़ता है जो अस्वस्थ बनाने में मदद करता है। किडनी स्वस्थ रखनी है तो फालतू के तनावों से छुटकारा पाएं।

फलों और सब्जियों का सेवन करें

डाक्टर्स के अनुसार उन फल सब्जियों का सेवन अधिक करें जिनमें पानी की मात्रा काफी हो और जिनसे शरीर को पानी मिलता रहे। किडनी के लिए ऐसी फल सब्जियां फायदेमंद होती हैं। इनके नियमित सेवन से किडनी को स्वस्थ रखें। प्राकृतिक चिकित्सा में शरीर को डीटॉक्सीफाई कराया जाता है ताकि शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल सकें और किडनी की सफाई हो सके।

अस्वस्थ किडनी के लक्षण

  • चेहरे एवं पैरों में सूजन।
  • भूख कम लगना।
  • कमजोरी महसूस करना।
  • उलटी की फीलिंग होना।
  • थकावट जल्दी होना।
  • शरीर में खून की कमी का होना।
  • हाई ब्लडप्रेशर रहना।

अगर किडनी में स्टोन हो

अगर किडनी में स्टोन हो तो दिन में दो बार अजवायन का पानी लें। 8 से 10 दाने अजवायन के लें। उन्हें धोकर 2 से 3 कप पानी में उबालें। इतना उबालें कि पानी का रंग हरा, ब्राउन हो जाए। ठंडा कर उस पानी को दिन में सुबह -शाम पिएं। लाभ मिलेगा।

स्वस्थ किडनी हेतु इन्हें आहार में जरूर शामिल करें

  • धनिया किडनी स्टोन हेतु भी लाभप्रद है। इसका सेवन अपने नियमित आहार में करें। किडनी से संबंधित दवाओं में भी धनिये का प्रयोग होता है।
  • अदरक के सेवन से शरीर में खून की सफाई होती है जिससे विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है। विशेषकर डायबिटीज के रोगियों के लिए अदरक बहुत लाभप्रद है। इसके सेवन से उनकी किडनी स्वस्थ रहती है।
  • दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो किडनी के स्वास्थ्य हेतु जरूरी है। दही के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और दही के बैक्टीरिया किडनी से गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • हल्दी भी किडनी को साफ रखने में मदद करती है। हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती हैं। इसे सब्जियों, रोटी में डालकर खा सकते हैं।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img