- रचित हत्याकांड के सभी आरोपियों पर लगेगी रासुका
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने प्रेस वार्ता के दौरान झालू में हुए रचित हत्याकांड पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी के फंदे तक ले जाया जाएगा। साथ ही हत्यारों पर रासुका भी लगवाई जाएगी। परिवहन मंत्री ने परिजनों से मिलकर परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार आपके साथ है। मुजरिमों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सोमवार को रचित हत्याकांड में खुलकर सामने आए। उन्होंने मृतक रचित के गांव स्योहारा गिरधर में पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है। निश्चित रूप से भाजपा पार्टी रचित के परिजनों के साथ है।
आरोपियों के खिलाफ रासुका धारा लगाकर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उसके पश्चात डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में रचित हत्याकांड पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि झालू में हुए रचित हत्या के मुजरिमों को निश्चित रूप से सजा मिलेगी। आरोपी जनपद में दहशत का माहौल बनाना चाहते थे।

प्रशासन ने आरापियों के खिलाफ रासुका धारा लगाई है और जो पुलिस कर्मी इस घटना में लापरवाही बरत रहे थे, उनको निलंबित कराया गया है। यह जनपद शांति का प्रतीक है और जो भी जनपद की शांति को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा।
जनपद की शांति में खलल डालने की कोशिश की तो ऐसी दहशतगर्दी को मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी निश्चित रूप से फांसी के फंदे तक जाएगें। इस पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा और जो भी इस षडयंत्र में शामिल होगा पुलिस प्रशासन के हाथ उन तक भी जाएगें। अशोक कटारिया ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही को देखते हुए निर्देश दिए कि पुलिस अपने व्यवहार में सर्तकता बरते।

