Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

जानिए कैसे रखी जाएगी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राममंदिर निर्माण के साथ-साथ रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी शासन-प्रशासन का फोकस है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देते हुए किस तरह सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए इस पर मंथन जारी है। इसी क्रम में रामजन्मभूमि क्षेत्र में एक मॉडर्न कंट्रोल रूम की स्थापना होने जा रही है।

कंट्रोल रूम स्थापित होने के बाद एक ही जगह से संपूर्ण अयोध्या के सुरक्षा की मॉनीटरिंग संभव हो सकेगी। इसके लिए दुराही कुंआ के पास 12 हजार स्क्वायर मीटर जमीन चिह्नित भी की जा चुकी है। शीघ्र ही कंट्रोल रूम का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 तक भव्य गर्भगृह में रामलला के दर्शन का लक्ष्य तय किया है। इस बीच अयोध्या में भक्तों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।

अनुमान है कि राममंदिर बन जाने के बाद प्रतिदिन एक लाख भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसे में रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है।

एक दिन पूर्व ही डीजीपी मुकुल गोयल की अध्यक्षता में श्रीराम जन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में श्रीराम जन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया है।

रामलला के दर्शन का समय बढ़ाने के साथ ही नया दर्शन मार्ग बनाने पर भी विचार हुआ है। साथ ही मॉडर्न कंट्रोल रूम स्थापित करने को लेकर भी चर्चा हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा निगरानी के लिए अभी एक छोटा कंट्रोल श्रीराम जन्मभूमि पुलिस चौकी में बना है। यहीं से श्रीराम जन्मभूमि में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग की जाती है। अब आधुनिक कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी है।

इसके लिए दुराही कुआं के पास 12 हजार स्क्वायर मीटर जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। यह मॉडर्न कंट्रोल रूम आधुनिक संसाधनों व सुरक्षा प्रबंधों से लैस होगा।

पूरी अयोध्या में 389 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसमें अकेले 70 कैमरे श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में हैं। अब इन सभी कैमरों की मॉनीटरिंग एक की कंट्रोल रूम से की जा सकेगी।

जानकारी के अनुसार एटीएस, एसटीएफ व आईबी की यूनिट भी अयोध्या में स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश जोरों पर की जा रही है। पीएस बटालियन के लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है।

दर्शन मार्ग पर लगेंगे बैगेज स्कैनर व टायर किलर्स 

रामलला के दर्शनमार्ग पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधा के इंतजाम तो होंगे ही सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था होगी। दर्शन मार्ग पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।

प्रकाश, पेयजल व बैठने आदि की व्यवस्था होगी। इसके अलावा भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ बैगेज स्कैनर व टायर किलर्स भी लगाए जाएंगे। जिनकी मॉनीटरिंग भी मॉडर्न कंट्रोल रूम से ही होगी।

बैगेज स्कैनर से श्रद्धालुओं के सामान की जांच सुविधा पूर्वक हो सकेगी। साथ ही यदि कोई गाड़ी जबरन दर्शनमार्ग से अंदर आने की कोशिश करती है तो कंट्रोल रूम से एक बटन दबाते ही टायर किलर्स अपना काम करेंगे। बताया गया समस्त संसाधन खरीदने का काम विभागीय स्तर से शुरू कर दिया गया है।

राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या की सुरक्षा को और मजबूत करने का काम किया जा रहा है। अयोध्या में एक मॉर्डन कंट्रोल रूम बनेगा।

जहां से पूरे अयोध्या सहित राम जन्मभूमि की सुरक्षा की निगरानी की जा सकेगी। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है। अन्य कई योजनाओं पर भी शीघ्र ही काम शुरू होगा।
      – शैलेश पांडेय, एसएसपी अयोध्या

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img