Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

लाबुशेन-पुकोवस्की के अर्धशतक

  • तीसरा टेस्ट: बारिश से प्रभावित पहले दिन दो विकेट पर बनाए 166 रन 
 सिडनी, भाषा: मार्नस लाबुशेन और विल पुकोवस्की के अर्धशतकों की मदद से आॅस्ट्रेलिया ने सीरीज में पहली बार विश्वसनीय शुरुआत करते हुए तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन गुरुवार को यहां दो विकेट पर 166 रन बनाए। लाबुशेन अभी 67 रन पर खेल रहे हैं जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पुकोवस्की ने भारतीय विकेटकीपर  पंत से से मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर 62 रन बनाए।
चोट से उबरकर वापसी करने वाले डेविड वार्नर (05) ने चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में कैच दे दिया था। इसके बाद पुकोवस्की और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) ने भी सीरीज में पहली बार बड़ी पारी खेलने के संकेत दिए। वह अभी 31 रन पर खेल रहे हैं और लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़ चुके हैं। आॅस्ट्रेलिया पहले दो टेस्ट मैचों में केवल एक बार 200 रन की संख्या छू पाया था लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रही पिच पर वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने फिर से लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों दृढ़ता दिखाई जबकि इस बीच भाग्य ने भारतीयों का साथ नहीं दिया। युवा बल्लेबाज पुकोवस्की को 26 और 32 रन के निजी योग पर जीवनदान मिले। दोनों अवसरों पर विकेटकीप ऋषभ पंत ने उनके आसान कैच छोड़े। इसके अलावा वह एक बार रन आउट होने से भी बचे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नवदीप सैनी की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 110 गेंदे खेली और चार चौके लगाए।  बारिश के कारण पहले सत्र में केवल 7.1 ओवर का खेल हो पाया और इस बीच मोहम्मद सिराज ने वार्नर को स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। भारत को बारिश और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण अगली सफलता के लिये लंबा इंतजार करना पड़ा। स्थानीय समयानुसार जब खेल दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुआ तो रविचंद्रन अश्विन 13 ओवर के बाद आक्रमण पर आए। उन्हें पुकोवस्की का विकेट मिल जाता लेकिन पंत ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद सिराज की शार्ट पिच गेंद पर भी इस युवा सलामी बल्लेबाज ने विकेट के पीछे कैच दे दिया था लेकिन फिर से पंत के हाथों से गेंद फिसल गई। पुकोवस्की ने इसका फायदा उठाकर सैनी की टेस्ट पदार्पण पर की गई पहली दो गेंदों पर चौके लगाकर अर्धशतक पूरा किया। इस तेज गेंदबाज ने हालांकि चाय के विश्राम के बाद पुकोवस्की के रूप में ही अपना पहला टेस्ट विकेट लिया जो फुललेंथ गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में चूक गए थे। लाबुशेन ने अपने प्रभावशाली ड्राइव से प्रभावित किया तथा कई दर्शनीय शॉट लगाए। उन्होंने तेज और स्पिन आक्रमण का सहजता से सामना किया तथा सिराज की गेंद को खूबसूरत कवर ड्राइव से चार रन के लिये भेजकर अपना नौवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अब तक 149 गेंदों का सामना करके आठ चौके लगाये हैं। स्मिथ को देखकर किसी भी समय नहीं लगा कि उन पर पहले दो मैचों में केवल 10 रन बनाने का किसी तरह दबाव है। उन्होंने आॅफ ड्राइव और आॅन ड्राइव से चौके लगाए और फिर अश्विन की गेंद चार रन के लिए भेजकर अपना आत्मविश्वास मजबूत किया।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img