Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

एलम चेयरपर्सन ने किया दो नलकूपों का भूमि पूजन

  • दो बस्तियों काफी दिन से पेय जलापूर्ति की थी समस्या

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: नगर पंचायत एलम में चेयरपर्सन के द्वारा नगर पंचायत में दो नए ट्यूवबैल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

नगर पंचायत एलम की हरिजन बस्ती और ब्रहमपुरी में पिछले काफी समय से पीने के पानी की समस्या थी। जिसको लेकर ग्रामीण कई बार लिखित व मौखिक रूप में शिकायत कर समस्या के निस्तारण की मांग कर चुके थे। शुक्रवार को चैयरपर्सन दीपा पंवार ने दोनों बस्तियों के लिए ट्यूववैल के लिए भूमि पूजन किया।

उन्होंने कहा कि उक्त दोनों बस्तियों में बहुत लम्बे से समय से पानी की समस्या रहती थी। जिसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान रहते थे। इस बार की बोर्ड बैठक में उन्होंने सर्वसम्मति से दोनों स्थानों के लिए ट्यूबवैल लगवाने का प्रस्ताव पास करा लिया था।

जिनका शुक्रवार को शुभांरभ कर दिया गया है। जल्द ही दोनों का कार्य पूर्ण कराकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार भास्कर के साथ पंचायत सदस्य के साथ दर्जनों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img